[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
बिहारराज्यरोहतास

पवन सिंह के नामांकन में समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब

रोहतास संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट

काराकाट लोकसभा क्षेत्र से नामांकन के लिए गुरुवार को भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन से पूर्व पवन सिंह ने पहले मां ताराचंडी के दरबार में हाजिरी लगाई और फिर अपने लाव लश्कर के साथ सीधे जिला समाहरणालय स्थित जिला निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में नामांकन के लिए पहुंचे।

इस दौरान शहर में प्रवेश करते ही पवन सिंह के साथ उनके समर्थको की भारी भीड़ भी देखी गई। पवन सिंह अपने काफिले के साथ आगे बढ़ रहे थे और पीछे-पीछे उनके समर्थकों की भीड़ एक झलक पाने के लिए पूरे रास्ते दौड़ लगाती रही। इसके बाद पवन सिंह अपने प्रस्तावकों के साथ सीधे निर्वाचन हेल्प डेस्क पर पहुंचें।

जहां बारी-बारी से सभी काउंटरों पर उनके फॉर्म आदि की जांच की गई और फिर उन्हें प्रस्तावकों के साथ जिला निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में भेजा गया।

वहीं नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अकोढीगोला में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने के लिए निकल गए।

बता दें कि नामांकन के दौरान पवन सिंह के समर्थकों का हुजूम समाहरणालय गेट पर जमा रहा। इस दौरान समर्थकों ने पवन सिंह के समर्थन में खूब नारे भी लगाए!

Check Also
Close