[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपीलसूखा नशा के विरुद्ध कार्रवाई, 86 ग्राम गांजा बरामद…बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवारों की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंराज्यसभा चुनाव NDA ने किया जीत का दावा, कांग्रेस विधायक ‘मिसिंग’, तेजस्वी का एकजुटता…250 वे रविवासरीय साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार ने की बड़ी कार्रवाई एएनएम के साथ डांस करना डॉक्टर को पड़ गया महंगाबिहार में नया कनेक्शन बंद, ट्रांसफर रुका, सालाना सिर्फ 12 सिलेंडर की लिमिट…..अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, ए एस कॉलेज विक्रमगंज में हुआ सम्मान समारोहडीएम रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजना की हुई समीक्षा बैठक शिव और पार्वती का प्रेम त्याग समर्पण और श्रद्धा का प्रतीक हैं:- मंजीत मनोहर मिश्रा
Crime Newsजमुईदेशबिहारराज्य

शंकर सिंह हत्याकांड का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी डमरू यादव का डमरू बजाया, जमुई पुलिस ने दबोचा।

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

जमुई: वाहन को भी किया बरामद । जिसके जरिए डेथ बॉडी को सलटाया गया था। अपराधियों ने कुंदरी गांव निवासी शंकर सिंह की हत्या कर दी थी और उनके शव को काकन नहर के समीप फेंक दिया था।

पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने इस हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए एक टीम का गठन किया और उसे त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि इस घटना का तुरंत खुलासा करें और नामित अपराधियों को सलाखों के पीछे धकेलें।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने आगे कहा की गठित टीम ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम की मदद से अंकित घटना का उद्भेदन कर मुख्य आरोपी कुंदरी गांव निवासी डमरू यादव को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा की मुख्य आरोपी से सघन पूछताछ के बाद कुछ और अपराधियों के घटना में संलिप्तता की बात सामने आई है। इन सभी की गिरफ्तारी के लिए भी मुहिम चलाया जा रहा है। श्री सुमन ने कहा की मृतक देह को सलटाने के लिए उपयोग में लाए गए वाहन को भी बरामद कर लिया गया है।

उन्होंने आपसी विवाद को हत्या का कारण बताते हुए कहा कि इस घटना का शीघ्र उद्भेदन कर लिया जाना जमुई पुलिस की बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर जमुई थानाध्यक्ष अरुण कुमार समेत कई कर्मी उपस्थित थे।

      उधर जानकार बताते हैं कि नामित अपराधियों ने मृतक से भुट्टा मांगा और नहीं देने के कारण उसके साथ बुरी तरह मारपीट कर उसकी हत्या कर दी।

फिर अपराधियों ने मृतक देह को ठिकाने लगाने के लिए चार पहिया वाहन का इस्तेमाल किया और शव को काकन नहर के समीप फेंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए।

      उल्लेखनीय है कि मृतक शंकर सिंह एक किसान थे और भुट्टा बेचकर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Check Also
Close