[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदीसीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजननितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाईटाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएंचौकीदार द्वारा महिला के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट पर पीड़ित से मिलने पहुंचे पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसादसेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजितगर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पढ़ाई के नाम पर देह व्यापार के लिए रखा जाता हैं लड़की….सरस्वती पूजा को लेकर बैरगनिया थाना में शांति समिति कि बैठक हुई संपन्नमेरा युवा भारत अरवल के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
टॉप न्यूज़बिहारराज्यरोहतास

रोहतास डी एम ने लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील

कोआथ और दावथ में मतदाता जागरूकता रैली का किया गया आयोजन

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास)अबकी बार लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए बहुत सारे उपाय और नियमों में संशोधन किया गया है।

मतदाताओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए बहुत सारे उपाय किए गए हैं। उक्त बातें डीएम नवीन कुमार ने नगर पंचायत कोआथ में मतदाता जागरूकता रैली व प्रखंड मुख्यालय पर जन संवाद कार्यक्रम के दौरान कही।

जिलाधिकारी सह जिला निर्वाची पदाधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार की देर शाम प्रखंड के अधिकारियों द्वारा मौजूद लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

परिसर में आयोजित मतदाता संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी नवीन कुमार व संचालन उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडेय ने किया।

लोगों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि दिव्यांगों, वृद्धजनों, गर्भवती महिलाओं को मतदान के लिए लाइन में लगना नहीं पड़ेगा।

इसके लिए प्रशासन द्वारा अलग से व्यवस्था किया गया है, वे सीधे मतदान केंद्र पर पहुचेंगे और अपना पहचान पत्र दिखाएंगे और वोट डालकर वापस घर लौट जाएंगे।

आगे कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 को आप जन आंदोलन बनाएंगे तब जाकर हम शत प्रतिशत मतदान की आंकड़ा पर पहुंचेंगे।

मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा।आप मतदान केंद्र से 200 मीटर की दुरी पर अपने-अपने वाहन से भी आकर केंद्र के पास बने वाहन पार्किंग में खड़ा कर अपना मतदान कर घर वापस जाएंगे।

एसपी विनीत कुमार, डीपीआरओ धर्मवीर कुमार, एसडीएम अनिल बसाक, डीसीएलआर संतोष कुमार समेत प्रखंड क्षेत्र के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Check Also
Close