[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्षहर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनजमुई सांसद अरुण भारती द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, पुर्व एमएलसी संजय प्रसाद हुए शामिल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की डाक महामेला का उद्घाटन, दिया संदेशपताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू
Crime Newsजमुईदेशबिहारराज्य

मुंडन कराने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा चार पहिया वाहन पेड़ से टकराया तीन की मौत

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

चकाई देवघर मुख्य मार्ग एन एच 333 पर बसबुटिया गांव के समीप शुक्रवार की सुबह तकरीबन आठ बजे के करीब सफेद कलर की एक स्विफ्ट कार पेड़ से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई।

जिसमें वाहन पर सवार दो बच्चे ओर एक महिला सहित तीन की मौत मौके पर हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया । सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया गया है ।

मृतक की पहचान पांच वर्षिय अभिनंदन कुमार एवं पांच वर्षिय नंदनी कुमारी तथा एक महिला शामिल हैं । मृतक महिला की पहचान की जा रही है ।

घटना की सूचना पाकर मौके पर घटना स्थल पर पहुंचे चंद्रमंडीह पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया । ज्ञात हो कि इस भीषण सड़क हादसा से लोग स्तब्ध हैं ।

बताया गया है कि आरा जिले के नवादा गांव निवासी नागेंद्र कुमार अपने बाल बच्चों के साथ मुंडन संस्कार कराने वैधनाथ धाम देवघर जा रहे थे।

इस दौरान रात भर गाड़ी चलाने के कारण अहले सुबह चालक को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई ।

वाहन पर सवार जुड़वा संतान और एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि मीना कुमारी , बाबूनी देवी , रोहित कुमार , नागेंद्र कुमार आदि गंभीर रूप से जख्मी हो गए । घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है ।

परिजन खबर सुनकर भारी सदमे में हैं । वे सभी आरा से देवघर के लिए निकल चुके हैं । इधर चंद्रमंडी पुलिस दुर्घटना ग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर विशेष छानबीन करते हुए दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है ।

Check Also
Close