[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरूहावड़ा–आनंद विहार साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शीघ्रहिंदी पारम्परिक ज्ञान से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक:- राकेश कुमार मिश्रदरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल के रास्ते होगा राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन: – सांसद बिहार के किसी सरकारी दफ्तर में अधिकारी मांगे रिश्वत तो डॉयल करें ये नंबर….जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में JDS पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने जीता गोल्डपटेल सेवा संघ ने लक्षिता चौधरी को किया सम्मानित
टॉप न्यूज़बिहारराज्यरोहतास

काराकाट लोक सभा में त्रिकोणीय मुकाबला, लेकिन पवन सिंह का जलवा है

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज /दावथ ( रोहतास): भोजपुरी के स्टार पवन सिंह काराकाट हॉट सीट पर एनडीए और महागठबंधन के लिए बड़ी चुनौती दे रहे हैं। पवन सिंह ने कहा कि काराकाट का बेटा हूं, नेता नहीं।

ऐसे में काराकाट के लोग पवन सिंह को लेकर क्या सोचते हैं और पावर स्टार पवन सिंह के बारे में क्या राय रखते हैं. इन तमाम मुद्दों को लेकर पत्रकार चारों धाम मिश्रा से लोगों ने अपनी राय खुल कर रखी।

काराकाट संसदीय क्षेत्र के लोगों ने बताया कि काराकाट हॉट सीट पर भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की एंट्री से यहां का चुनाव त्रिकोणीय हो गया है।

पवन सिंह को भी एक बार मौका देकर उन्हें सांसद बनना चाहिए, क्योंकि यहां पूर्व से रहे सांसद ने काराकाट इलाके का विकास नहीं किया।

चाहे वह उपेंद्र कुशवाहा हो या महाबली सिंह, इसलिए इस बार भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह को कम से कम एक बार तो मौका जरूर देना चाहिए और उन्हें जीताकर सांसद बनाना चाहिए।

“भोजपुरी के चर्चित गायक अभिनेता काराकाट के लिए एक नया चेहरा है। पहले के नेताओं ने यहां कोई भी विकास नहीं किया है।

पवन सिंह कोई भी काम करते हैं वह दिल से करते हैं।भले ही वह राजनीति में नए हैं, लेकिन नया करके दिखाने की चाह रखते हैं। ऐसे में एक बार तो उन्हें मौका जरूर देना चाहिए।

काराकाट में त्रिकोणीय मुकाबला: काराकाट चुनाव बेहद ही रोमांचक हो गया है।बता दें इस हॉट सीट से एनडीए की उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा जहां चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

वहीं इंडिया गठबंधन से राजाराम कुशवाहा मैदान में है। इसी बीच बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चर्चित अभिनेता व गायक पवन सिंह बीच मैदान में कूद पड़े है। चुनाव बेहद ही रोमांचक हो गया है।

“काराकाट की जनता ने इस बार पवन सिंह को जिताने का मन बना लिया है। देव मारर्केन्डेय निवासी सत्यम मिश्र कहते हैं की किसी भी कीमत पर पावर स्टार पवन सिंह को वोट देंगे और चुनाव वह जीतेंगे।

क्योंकि बाकियों को हमने देख लिया है किसी को भी इस क्षेत्र के विकास की चिंता नहीं है।
“एनडीए और महागठबंधन के बीच पवन सिंह एक विकल्प बन के उभरे हैं क्योंकि यह राजनीति में नए हैं और काम बेहतर ढंग से करेंगे।

इसलिए इस बार सिर्फ और सिर्फ पवन सिंह को ही लोकसभा चूनाव में हम लोग वोट देकर उन्हें सांसद बनायेंगे।
काराकाट निवासी राहुल सिंह कहते हैं कि “पावर स्टार पवन सिंह युवा चेहरा में सबसे लोकप्रिय हैं।देश भर में उनके फॉलोअर्स हैं काराकाट से चुनाव में वह युवाओं के भरोसे मैदान में उतरे हैं।

सबसे बड़ी बात यह है कि उनमें कुछ कर गुजरने की क्षमता है। इसलिए इस बार सिर्फ और सिर्फ पवन सिंह दूसरा कोई नहीं।

Check Also
Close