[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरूहावड़ा–आनंद विहार साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शीघ्रहिंदी पारम्परिक ज्ञान से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक:- राकेश कुमार मिश्रदरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल के रास्ते होगा राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन: – सांसद बिहार के किसी सरकारी दफ्तर में अधिकारी मांगे रिश्वत तो डॉयल करें ये नंबर….जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में JDS पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने जीता गोल्डपटेल सेवा संघ ने लक्षिता चौधरी को किया सम्मानित
Crime Newsबिहारराज्यरोहतास

ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत

रोहतास संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा थाना क्षेत्र के पेनार गांव के समीप मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी.

सूत्रों के अनुसार, युवक की पहचान नोखा थाना क्षेत्र के चनका गांव निवासी काशी प्रसाद के पुत्र उपनाम मिठाई के रूप में हुई है.

लोगों ने घटना की सूचना थाने को दी. मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया.

पुलिस ने इसकी परिजनों को सूचना दी. इसके बाद सासाराम-बिक्रमगंज रेलखंड ट्रैक पर बॉडी देखकर परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक उपनाम मिठाई।

दोपहर में अपने परिवार से झगड़ा कर ट्रैक पकड़ कर जा रहा था, उसी बीच पेनार गांव के समीप पटना- भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

घटना की सूचना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया.

इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि पेनार गांव के समीप ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हुई है.

उसकी पहचान चनका रामपुर निवासी काशी प्रसाद के पुत्र उपनाम मिठाई के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया है.

Check Also
Close