[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

हड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसन
अरवलटॉप न्यूज़बिहारराज्य

विश्व के चौबीस लाख घरों में एक साथ, एक समय पर संपन्न हुआ गायत्री महायज्ञ

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के प्रमुख श्रद्धेय डॉ.प्रणव पण्ड्या एवं शैलवाला पण्ड्या के मार्गदर्शन में आज 23 मई को पूरे विश्व में एक साथ,एक समय चौबीस लाख घरों में प्रातः 09बजे से 12 बजे तक गृहे-गृहे गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानव में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण है।

              गायत्री और यज्ञ दोनों परस्पर पूरक हैं। गायत्री अर्थात सदबुद्धि चिंतन की धारा है और यज्ञ कर्म और व्यवहार का विषय है। जब चिंतन दूषित होता है तभी कर्म विकृत होता है। हर व्यक्ति अपने चिंतन के अनुरूप ही कर्म करता है।चिंतन बदलेगा तो कर्म और व्यवहार स्वतः ही बदलते चले जायेंगे। समूह चेतना जागरण के इस महापर्व पर एक ही दिन लगभग एक ही समय चौबीस लाख घरों में यज्ञ संपन्न हुआ करोड़ों मंत्रों से यज्ञाहुतियॉं दी गयीं। गायत्री परिवार के द्वारा जहानाबाद में आयोजित गृहे-गृहे गायत्री महायज्ञ में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र से आत्म निर्माण,परिवार निर्माण, राष्ट्र निर्माण एवं विश्व की शांति हेतु तथा विशेष वैदिक मंत्रों से आहुतियां दी गई।यह जानकारी गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रंगेश कुमार एवं कौशल कुमार ने दिया।

                     बचन देव कुमार

                 जिला मीडिया प्रभारी

              गायत्री परिवार, जहानाबाद

                दिनांकः- 23/05/2024

Check Also
Close