[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
जमुईटॉप न्यूज़बिहारराज्य

जमुई का लाल डॉ. विभूति भूषण को पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए मिलेगा सम्मान, बढ़ेगा जमुई का मान

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार एवं चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

जमुई: जमुई जिले के खैरा प्रखंड के जीतझींगोई पंचायत के निजुआरा निवासी डा. विभूति भूषण को पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने के लिए आगामी पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

जानकारी देते हुए डब्ल्यूएसी बुक आफ इंटरनेशनल रिकार्ड, महाराष्ट्र के निदेशक विजय बजाज ने बताया विभूति भूषण का चयन बेस्ट एनवायरनमेंट हीरो अवार्ड 2024 के लिए किया गया है।

इस पुरस्कार के लिए प्रत्येक वर्ष पूरे देश से पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले 200 प्रतिभागियों का चयन किया जाता है।

पुरस्कार के तौर पर प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया जाएगा। इंटरनेट मीडिया के माध्यम उनकी उपलब्धि का आकलन करके उन्हें इस पुरस्कार के लिए योग्य अभ्यर्थी के रूप में चुना गया है।

पूर्व में भी विभूति भूषण को बेस्ट सोशल वर्कर,बेस्ट सोशल लीडर अवार्ड, डा बी आर अंबेडकर रत्न अवार्ड,सेवा रत्न अवार्ड, विश्वरत्न सम्मान और इंटरनेशनल आइकन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

बधाई देने वालों में धीरज कुमार सिंह, नितेश केसरी, पत्रकार बीरेंद्र कुनार, पत्रकार सादानंद पंडित, समाज सेवी गौरव सिंह राठौर, झाझा चेयरमैन संजय यादव, प्रफुल्ल चन्द्र त्रिवेदी, गोपाल बर्नवाल, मुन्ना सिन्हा, पूर्व बैंक मैनेजर शैलेश ककुमार, सीताराम पोद्दार,

डॉ M S PARWAZ,अधिवक्ता इंदुशेखर सिंह,रोशन कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष सह अधिवक्ता श्रवण कुमार सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, संतोष साह, अरुण मंडल, विवेक कुमार, संतोष सुमन, राहुल सिंह राठौड़ समेत दर्जनों लोग शामिल हैं।

Check Also
Close