[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

थाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानबैरगनिया पुलिस द्वारा छापेमारी में 200 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब को किया गया नष्टस्व० अनीता देवी के प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ बैरगनिया गौशाला परिसर में गौ भोजन के साथ श्रद्धा और सम्मान के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजनमौत बनकर खड़ा जर्जर पोल, सालों से डर में जी रहा है परिवारलूट कांड का महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन, 04 अभियुक्त गिरफ्तारचेयरमैन गौरव श्रीवास्तव चंदौली चकिया नगर के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्हें जननायक और दूरदर्शी नेता के रूप में देखा जाता है, जो चंदौली चकिया नगर के मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व को उनकी ईमानदारी, साहस और निर्णायक क्षमता के लिए सराहा जाता है।मुगलसराय पुलिस की बड़ी कामयाबी: मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, बर्तन और त्रिशूल बरामद​​​​​​​सोनो पुलिस ने बेगुसराय एवं केबाली गांव के दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेलमोतिहारी डीएम द्वारा दीप प्रज्वलित कर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से संबंधित कार्यक्रम/मेला का किया गया विधिवत उद्घाटन
बिहारराज्यरोहतास

शाहाबाद के सभी चारो सीटों पर एनडीए की होगी भारी जीत: सम्राट चौधरी

बक्सर से मिथिलेश तिवारी तो काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा होंगे विजयी

केंद्र मे जब हमारी सरकार होगी एक भी अपराधी नही बचेंगे।

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) इस आधुनिक युग मे जब एलईडी का जमाना है तब बुझी हुई लालटेन व फूटी हुई शिशा लेकर घूमते है।एनडीए गठबंधन मे एक चेहरा है नरेन्द्र मोदी पर बिपक्ष के तरफ से एक भी चेहरा हो तो बताये।

झूठा हवा बनाने से नही होगा।एनडीए शाहाबाद के सभी चारो सीटों पर भारी मतों से विजयी होगी।जिसमे बक्सर से मिथिलेश तिवारी व काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा की जीत सुनिश्चित है।

उक्त बाते बक्सर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के पक्ष मे मतदान के लिए लोगो को प्रेरित करते हुए दावथ खेल मैदान मे आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कही।

उन्होंने लालू पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि 1990 से लेकर 2005 तक बिहार की जनता जंगल राज को झेला है।उन दिनों क्या बिहार के युवाओ के लिए वैकेंसिया नही थी।उन्होंने सिर्फ परिवार वाद को बढ़ावा दिया।

लेकिन मै वादा करता हू 2025 के चुनाव से पहले 5 लाख युवाओ को नौकरिया देने का काम हमारी सरकार करेगी तब मै वोट मांगने आऊंगा अन्यथा नही।

उन्होंने युक्रेन व रसिया के युद्ध का हवाला देते हुए कहा कि जब युक्रेन हमारे देश के युवा फंसे हुए थे और युद्ध विराम लेने का नाम नही ले रहा था तब हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री ने युद्ध पर विराम डाल फंसे हुए युवाओ को वतन वापसी कराया।

कहा कि हमारी सरकार होगी तो सूबे पल रहे बालू माफिया,शराब माफिया,चावल माफिया सहित अन्य माफियों का खात्मा होगा।कोई अपराधी नही बच सकता और फिर राम राज्य की तरह हमारा राज्य विकासित होगा।

उन्होंने मौजूद लोगो से मिथिलेश तिवारी के पक्ष मे मतदान कर माननीय प्रधानमंत्री के हाथ को मजबूत करने की लोगो से अपील किया।साथ ही जनता की आवाज पर मिथिलेश तिवारी के गले मे विजय माला पहनाया।

उप मुख्यमंत्री के साथ आये पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने भी सभा को सम्बोधित करते हुए मिथिलेश तिवारी के पक्ष मे मतदान कर क्षेत्र की विकास मे अपनी सहभागीता निभाने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हृदया कुशवाहा ने किया जबकि संचालन पूर्व जिला पार्षद पुष्पा चौहान ने किया।

Check Also
Close