[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
जमुईदेशबिहारराज्य

विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

सिमुलतला / जमुई :- सिमुलतला थाना अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढोढरी के प्रधानाध्यापक दिनेश्वर प्रसाद यादव एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय चरैया के शिक्षक नवल किशोर रजक आज सेवानिवृत हुए |

 इस शुभ अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढोढरी परिवार की ओर से एक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

  इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मुंगेर जमुई सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष सह पूर्व पार्षद श्री कांत यादव ने सभा कों संबोधित करते हुए कहा कि श्री यादव जैसे शिक्षक ने सिमुलतला एवं टेलवा क्षेत्र में जो शिक्षा क्रांति लाये।

इतिहास में उसे याद रखा जायेगा। वही पूर्व संकुल समन्वयक मनोज कुमार यादव ने कहा कि श्री यादव ने मध्य विद्यालय टेलवा बाजार में 16 वर्ष एवं ढोढरी विद्यालय में 12 वर्ष की सेवा में शिक्षा जगत में सराहनीय कार्य किया | आज हम सभी शिक्षक समाज कों उनके नक़्शे कदम पर चलने की आवश्यकता है।

 वही दीपक कुमार ने आज से नये प्रभारी के रूप में विद्यालय का पदभार ग्रहण किया एवं कहा कि उनके बतायें मार्ग पर चलकर विद्यालय का नाम रोशन करूँगा।

मौके पर खुरंडा, कनोदी एवं टेलवा बाजार संकुल के सैकड़ो शिक्षिक एवं शिक्षिकाओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

Check Also
Close