[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपीलसूखा नशा के विरुद्ध कार्रवाई, 86 ग्राम गांजा बरामद…बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवारों की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंराज्यसभा चुनाव NDA ने किया जीत का दावा, कांग्रेस विधायक ‘मिसिंग’, तेजस्वी का एकजुटता…250 वे रविवासरीय साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार ने की बड़ी कार्रवाई एएनएम के साथ डांस करना डॉक्टर को पड़ गया महंगाबिहार में नया कनेक्शन बंद, ट्रांसफर रुका, सालाना सिर्फ 12 सिलेंडर की लिमिट…..अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, ए एस कॉलेज विक्रमगंज में हुआ सम्मान समारोहडीएम रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजना की हुई समीक्षा बैठक 
बिहारराज्यरोहतास

शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुई शुरू

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा (रोहतास)काराकाट लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 1 जून को मतदान की प्रक्रिया शनिवार को सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है।

सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद काराकाट लोकसभा क्षेत्र के कुल 13 प्रत्याशियों के किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएंगे।

मतदान को लेकर हर वर्ग के मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है तथा सुबह 6 बजे से हीं लोकसभा क्षेत्र के बुथ संख्या 20/21 केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी गई।

मतदाताओं से जब बात की गई उन्होंने कहा कि इस बार विकास के मुद्दे पर ही मतदान हो रहा है। हालांकि इस दौरान मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के अलग-अलग राय देखे गए।

किसी ने विकास के मुद्दे पर मतदान करने की बात कही इस दौरान युवा एवं महिला मतदाताओं में भी काफी उत्साह दिखा तथा महिलाओं ने आवास, मुफ्त राशन, उज्ज्वला योजना, पेंशन योजना आदि को लेकर खुलकर बातें की। वहीं मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष बल की तैनाती है तथा बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के लिए अलग से इंतजाम किए गए हैं।

दस का दम के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, रैंप, व्हीलचेयर, टेंट, ओआरएस घोल, मेडिकल सुविधा, बिजली सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है तथा पूरे जिले में गश्ती दल लगातार सक्रिय है।

Check Also
Close