[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बैरगनिया नगर परिषद के वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4 में नगर सहयोग का शिविर हुआ आयोजनहौसला हो तो ऐसा! प्रधान की सोच ने बदल दी करवादिया के इस गांव की तस्वीर,कुण्डवा चैनपुर थाना द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में दो जगह से भारी मात्रा में शराब सहित तीन गिरफ़्तार मेधावी छात्रा शोभा कुमारी की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलिसैनिक रोड बैरगनिया में वाहन की ठोकर से नेपाल महादेव पट्टी निवासी घायल, देखने पहुंचे विधायक बैद्यनाथ प्रसाद, बेहतर इलाज के लिए रेफ़र…जमुई के लोकप्रिय जिलाधिकारी नवीन ने चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटनभारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप के घर जल्द ही बजने वाली है शहनाई, अरवल डीएम SP के पास पहुंच शादी के कार्डथाना चकिया के (SHO) अर्जुन सिंह पुलिस , जनमानस में अच्छा व्यवहारबिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने सिमुलतला स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ का किया निरीक्षणजमुई जिला के जिला विधिज्ञ संघ ने रचा इतिहास, आम सभा में सैकड़ों अधिवक्ताओं के सामने ऐतिहासिक बजट पारित
देशबिहारराज्यरोहतास

प्रखंड-दिनारा मे मंगलवार से लगेंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

 दिनारा/दावथ: विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, दिनारा के कनीय विद्युत अभियंता बिकाश कुमार के द्वारा बताया प्रखंड दिनारा के सभी उपभोक्ताओं के परिसर मे मंगलवार से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगेंगे। वैसे उपभोक्ता जो मीटर लगाने का विरोध करेंगे उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।

बिहार इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कोड में प्रावधान है कि उपभोक्ता द्वारा यदि बिजली के काम में बाधा पहुंचायी जाती है तो उनका बिजली कनेक्शन काटा जा सकता है। बिजली कंपनी स्मार्ट मीटर लगाने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है।

बिजली कंपनी को नए मीटर लगाने के लिए उपभोक्ताओं से सहमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी। कंपनी अपने अनुसार हर घर में स्मार्ट मीटर लगा सकती है।

सहायक विद्युत अभियंता, बिक्रमगंज राज कुमार के द्वारा बताया गया की भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

इसमें तीन स्पष्ट आदेश है जिसके तहत स्मार्ट मीटर हर घर में लगाना अनिवार्य किया गया है। उसके लिए बिजली कंपनी को किसी की सहमति की जरूरत नहीं होगी। स्मार्ट मीटर प्रीपेड मे पैसा समाप्त होने पर स्वतः बिजली कट जाएगी।

उपभोक्ताओं को इसके लिए बिजली कंपनी को नोटिस देने की भी आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ताओं को इसके लिए स्वयं जागरूक होना होगा कि मीटर का पैसा समाप्त नहीं हो।

बिजली कंपनी को पुराने मीटर बदलने के लिए भी उपभोक्ताओं से सहमति लेने की आवश्यकता नहीं है।

• पुराने मीटर बदलने के लिए सहमति की आवश्यकता नहीं

• केंद्र सरकार के विद्युत मंत्रालय ने आदेश जारी किया

आपको बता दें की विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, दिनारा मे 33146 उपभोक्ता हैं, इन सभी उपभोक्ताओं के परिसर मे स्मार्ट प्रीपेड मीटर अधिष्ठापित की जाएगी। स्मार्ट मीटर लगाने के पीछे बिजली चोरी को रोकना और राजस्व घाटे से निजात पाना उद्देश्य है।

Check Also
Close