[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शन
जमुईबिहारराज्य

मतगणना को ले केकेएम कॉलेज जमुई के स्थानीय क्षेत्रों में धारा 144 लागु

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई लोकसभा क्षेत्र 40 सु० के लिए डाले गए मतों की गिनती केकेएम कॉलेज जमुई में निर्धारित है । जहां पर तारापुर विधानसभा 164 , शेखपुरा 169 , सिकंदरा 240 , जमुई 241 , झाझा 242 तथा चकाई विधानसभा 243 क्षेत्र के मतों की गिनती की जाएगी ।

मतगणना चार जून मंगलवार को सुबह आठ बजे शुरू होगी ओर परिणाम घोषित किए जाने तक जारी रहेगा ।

जिला पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी राकेश कुमार ने शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना का कार्य संपन्न कराने के लिए मतगणना केंद्र केकेएम कॉलेज सहित इसके आस-पास के क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दिया है ।

यह निषेधाज्ञा निर्वाचन कार्य में लगे वाहनों , एम्बुलेंस , पानी टंकी , दूध वाहन , सुरक्षा कर्मी , सार्वजनिक बस जो निर्धारित स्थान के लिए निर्धारित मार्गों पर चलाई जाती है आदि पर शिथिल रहेगा ।

उन्होंने मतगणना कार्य के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से अनुपालन कराए जाने का निर्देश दिया ।

उन्होंने आमजनों से यथोचित सहयोग की अपील की है । धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा मतगणना कार्य संपन्न होने तक जारी रहने की बात कही गई है ।

Check Also
Close