[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रोहतास: फर्जी दारोगा बनकर वाहन चेकिंग कर रहे चार युवक गिरफ्तार“ईमानदार SDPO कृति कमल के खिलाफ साजिशन दुष्प्रचार, आनंद कुमार चन्द्रवंशी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा ज्ञापन”फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर मीडिया कार्यशाला आयोजित, 43 लाख से अधिक आबादी को दवा सेवन का लक्ष्यबैरगनिया पुलिस ने 14 किलो गांजा के साथ एक तस्कर सहित उसकी बाइक भी किया जप्त अनियंत्रित बस घर में घुसा दो बच्चे की मौ#तअरवल पहुंचे बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. अमरदीप यादव का किंजर में जदयू नेताओं ने किया भव्य स्वागतसीतामढ़ी में 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम शुरू300 KG सोना लूटने वाली गैंग का मास्टरमाइंड प्रिंस मुठभेड़ में ढेर, पूर्णिया-आरा तनिष्क लूटकांड का भी था आरोपीSSB 20 वी वाहिनी जवानों द्वारा संदिग्ध पल्सर बाइक के तलाशी में निकला सीट के नीचे से दो देशी कट्टा एवं चार जिंदा कारतूस, बाइक सहित संदिग्ध रमजान मियां गिरफ्तारऐतिहासिक बिहार बजट 2026-27 : नीतीश कुमार की दूरदर्शिता, सुशासन और सामाजिक न्याय से ₹3.47 लाख करोड़ का विकास संकल्प:– जदयू
जमुईबिहारराज्य

जमुई लोकसभा से अरुण भारती की भारी मतों से जीत पर लोगों में हर्षोल्लास

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

40 जमुई लोकसभा सुरक्षित सीट से लोजपा उम्मीदवार अरुण भारती की भारी मतों से जीत के बाद लोगों में काफी हर्षोल्लास देखी जा रही है ।

औपचारिक घोषणा होने से पुर्व ही जमुई लोकसभा छेत्र के सोनो , बटिया , काली पहाड़ी , औरैया , पेरा मटिहाना , सरधोडीह आदि विभिन्न जगहों पर कहीं पटाखे छोड़े गए तो कहीं मिठाईयां बांटी गई।

कहीं लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां मनाई तो कहीं डीजे की धुन पर लोगों को नाचते हुए हर्षोल्लास पूर्वक खुशियां मनाते हुए देखा गया है ।

तकरीबन एक लाख चार हजार तीन सो तीस मतों से अरुण भारती की जीत पर चकाई विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक प्रत्याशी संजय कुमार मंडल , पेरा मटिहाना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अयोध्या मंडल , बटिया बाजार निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी ।

वहीं राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास की करारी हार के बाद उनके समर्थकों में मायुसी छाई रही ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोजपा प्रत्याशी अरुण भारती को जहां पांच लाख आठ हजार एक सो उनासी मत प्राप्त हुए वहीं राजद प्रत्याशी श्रीमती अर्चना कुमारी को तीन लाख पंचानबे हजार छह सो छियानबे मत प्राप्त कर संतोष करना पड़ा।

इस प्रकार अरुण भारती ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अर्चना कुमारी को कुल एक लाख बारह हजार चार सो तेरासी मतों से पराजित कर चुनाव जीत गए ।

Check Also
Close