[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
देशबिहारराज्यरोहतास

प्रखंड-दिनारा मे पहले दिन लगे तीस स्मार्ट प्रीपेड मीटर

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ ( रोहतास) साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड पटना के आदेशानुसार विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, बिक्रमगंज के ग्रामीण क्षेत्रों मे बड़े पैमाने पर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य जारी है।

कनीय विद्युत अभियंता दिनारा बिकाश कुमार के द्वारा बताया गया की विद्युत आपूर्ति प्रशाखा दिनारा अंतर्गत स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य प्रारम्भ हो चूका है तथा पहले दिन 30 स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं।

सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज राज कुमार के द्वारा बताया गया की बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग ने एक अभियान के तहत घर-घर अब स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्मार्ट मीटर लगने से विभाग समेत उपभोक्ताओं को भी काफी फायदे होंगे। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता को त्रुटिपूर्ण बिजली बिल के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।

बताते चलें की उपभोक्ता मोबाइल की तरह रिचार्ज होने वाले इन मीटरों में जितने का रिचार्ज करेंगे उतनी ही बिजली खर्च कर पाएंगे।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगने के बाद कम से कम पांच रुपये का रिचार्ज कराना होगा। इसे उपभोक्ता कितने दिनों में खर्च करते हैं, यह उनपर निर्भर करेगा।

बता दें की उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर रिचार्ज नहीं करने पर वे दो दिनों तक बिजली का उपभोग कर सकते हैं।

इसके बाद भी रिचार्ज नहीं करने पर तीसरे दिन केवल कार्य दिवस को सुबह के 10 बजे से दिन के 1 बजे के बीच ही बिजली स्वतः कट जाती है।

राज्य सरकार द्वारा निर्धारित छुट्टी एवं रविवार के दिन बिजली नहीं काटी जाती है तथा रात में भी कंपनी द्वारा बिजली नहीं काटी जाती है।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर एवं नॉर्मल मीटर का टैरिफ एक समान है। प्रीपेड मीटर उपभोक्ता को रिचार्ज करने पर 3 प्रतिशत की अतिरिक छूट का प्रावधान है।

जेई दिनारा एवं एसडीओ बिक्रमगंज ने सभी उपभोक्ताओं से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने मे सहयोग करने की अपील की है।

Check Also
Close