[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में शराब बरामद, एक गिरफ्तारऑल इंडिया दुसाध परिवार ट्रस्ट के तृतीय महासम्मेलन में 2500 लोगों ने लिया सामाजिक विकास का संकल्प, “मिशन 2027 – पंच-संकल्प” लॉन्चबिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, पटना के सभागार में हुआ व्यवसायिक समागम का भव्य आयोजनचंदौली वासियों को बड़ी सौगात: नौबतपुर से वाराणसी के लिए मात्र ₹55 में सफर, सैयदराजा विधायक ने किया बसों का शुभारंभचंदौली के SP एसपी (आकाश पटेल) का मास्टर प्लान चप्पे-चप्पे पर रहेगा ध्यान….. वाह रे एसपी साहब कर दिया कमाल…मीडिया फ़ॉर बॉर्डर हार्मोनी की पहल रंग लाई, मुजफ्फरपुर प्रेस क्लब का हुआ शुभारंभबिहार के तमाम शिक्षकों-छात्रों को बड़ी राहत मिलने की संभावन, स्कूलों में फिर लागू होगा शनिवार को हाफ डेप्राथमिक विद्यालय तुलसीकुरा में “जनजातीय गरिमा उत्सव-2026” का हुआ आयोजनपिपरा कोठी में प्रस्तावित वाटर पार्क निर्माण स्थल का वस्तृत निरीक्षण करने पहुंचे जिला अधिकारी सौरभ जोरवालचोरी के बाइक नेपाल ले जाकर बेचने के फ़िराक में था अपराधी, कुण्डवा चैनपुर पुलिस ने बाइक सहित दबोचा
टॉप न्यूज़देशपटनाबिहारराज्य

दानापुर के DRM जयंत चौधरी ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, कर्मचारियों के साथ किया बृक्षा रोपण

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

आज दिनांक 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर मंडल रेल प्रबंधक श्री जयंत कुमार चौधरी के नेतृत्व में महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती शालिनी चौधरी एवं महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं और स्काउट & गाइड के सदस्यों मंडल के अधिकारीयों/कर्मचारियों के द्वारा रेलवे कॉलोनी में प्रभात फेरी निकाली गई इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

प्रभात फेरी के पाश्चात्य मधुविहार काॅलोनी, दानापुर में वृक्षारोपण किया गया एवं पर्यावरण को स्वच्छ व सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा मंडल महिला कल्याण संगठन, दानापुर अध्यक्षा एवं सदस्यों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा द्वारा सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया साथ ही साथ मधु विहार रेलवे कॉलोनी में कॉलोनी वासियों एवं अन्य के मध्य जूट थैले का वितरण किया गया।

मंडल रेल कार्यालय के प्रागंण में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा दैनिक जीवन में पर्यावरण को बचाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गयी।

आज मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनी में सफाई कर्मचारियों के द्वारा प्रभात फेरी लगा कर एवं नुक्कड़ नाटक के मंचन द्वारा भी लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया तथा मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर कॉलोनियों में स्थित कार्यालय में कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

Check Also
Close