[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

झाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायलजमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 17वां स्थापना दिवससावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर, शिवज़ी को बेलपत्र अर्पण करने से तीन जन्मो के पापों का संघार होता है: चारों धाम मिश्रा‘ऑपरेशन विधि पालक’ के तहत स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारीसामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची ₹1100 की राशिराज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झाझा के खिलाड़ियों का दबदबा, जीते 7 पदकजिला विधिज्ञ संघ, जमुई में पहली बार मनाई गई वी.वी. गिरि की 132वीं जयंतीकुंडवा चैनपुर में शराब के खिलाफ कार्रवाई, 207 लीटर नेपाली शराब जब्त; एक गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 225 किलो यूरिया जब्त; 12 वर्षीय नेपाली बालक अभिरक्षा मेंबिक्रमगंज में सावन महोत्सव सह भोज का आयोजन, रालोमो प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह हुए शामिल.
जमुईबिहारराज्य

जमुई संसदीय सीट से अरुण भारती की जीत पर कार्यकर्ताओं ने सरधोडीह में मनाया जश्न

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

चकाई विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक प्रत्याशी सह लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव श्री संजय कुमार मंडल के निजी आवास सरधोडीह में एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता शारेबाद पंचायत के पुर्व मुखिया बचचु पंडित ने किया ।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी अरुण भारती की हुई भारी बहुमत से जीत पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर एवं मिठाईयां खिलाकर जीत की खुशियां मनाई ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुर्व प्रत्याशी संजय कुमार मंडल ने कहा कि एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से एवं जमुई लोकसभा के सभी मतदाता मालिकों के आशीर्वाद से एनडीए समर्थित लोजपा रामविलास के उम्मीदवार डॉ अरुण भारती की जीत सुनिश्चित हुई है एवं जमुई लोकसभा छेत्र से लगातार तिसरी बार लोजपा की जीत हुई है ।

इसके लिए सभी मतदाता एवं कार्यकर्ताओ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि देश में तिसरी बार माननीय नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री पद की सपथ ले रहे हैं । इससे देश के विकास को गति मिलेगी ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि जमुई जिले के सभी वर्गों के मतदाता का स्नेह ओर प्यार से एनडीए प्रत्याशी अरुण भारती की जीत हुई है ।

कार्यक्रम में संबोधन के दौरान पेरा मटिहाना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाज सेवी अयोध्या मंडल ने सभी कार्यकर्ताओं ओर मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि इन्हीं के सहयोग से बड़ी जीत हुई है ।

कार्यक्रम में लोजपा संसदीय बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष इजहार अंशारी , अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक शर्मा , सरपंच नकुल ठाकुर , सरपंच यमुना ठाकुर , समाज सेवी अंशुधर बरनवाल , वार्ड सदस्य सुजित मोदी उर्फ बंटी , दिलीप पासवान के अलावा चंद्रदेव कुशवाहा , परशुराम मंडल,

गौतम दास , बिनोद साव , बिनोद पासवान , भोला लहेड़ी , राजेन्द्र मंडल , दिनेश कुमार , धर्मेंद्र मंडल , नागेश्वर वर्मा , अशोक कुशवाहा , रंजित कुमार , मिथुन पासवान , नईम अंशारी , ललन रावत , चंदन‌ कुमार , अरविंद माथुरी , राजु शर्मा , मुकेश रावत सहित सेंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता ओर गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

Check Also
Close