[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्षहर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनजमुई सांसद अरुण भारती द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, पुर्व एमएलसी संजय प्रसाद हुए शामिल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की डाक महामेला का उद्घाटन, दिया संदेशपताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू
जमुईबिहारराज्य

सोनो में जाम से निजात पाने पुलिस ने किया फ्लैग मार्च सड़क पर वाहन और दुकान नहीं लगाने का दिया निर्देश 

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 जमुई जिला स्थित सोनो बाजार में आये दिन लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है ।

जिससे ना सिर्फ आम राहगीरों को आवागमन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है बल्कि सोनो बाजार के रास्ते चरका पत्थर की ओर जाने वाली छोटी बड़ी वाहनों पर सवार यात्रियों को भी परेशानियां झेलनी पड़ती है ।

जिसका मुख्य कारण यह है कि सोनो प्रखंड पश्चिमी भाग में निवास करने वाले तकरीबन दस पंचायत के लोग चाहे प्रखंड कार्यालय से संबंधित कार्य हो चाहे बिमारी से ग्रस्त मरीजों को इलाज कराना।

दुर दराज जाने के लिए ट्रेन पकडना हो या लंबी दुरी तक तक चलने वाली बस सभी कार्यों के लिए आने वाले लोग सोनो बाजार के रास्ते ही बस स्टैंड सोनो आते हैं।

लेकिन सोनो बाजार के लोगों को इन सभी से कोई वास्ता नहीं , क्योंकि सोनो बाजार के बड़े व्यवसाई हो या छोटे।

सभी लोगों द्वारा बाजार की सड़कों को इस कदर अतिक्रमण कर रखा गया है कि आप भी यदि किसी इमरजेंसी कामों से चरका पत्थर की ओर जाना चाहतें हैं तो आपको सोनो बाजार से निकलने में आधा से एक घंटा का समय लग सकता है ।

जिसका मुख्य कारण यह है कि बड़े व्यवसाईयों द्वारा दिन में ही सोनो बाजार की सड़कों पर बड़े बड़े ट्रक वाहनों को खड़ी कर ट्रक पर लोडेड सामानों को खाली कराते हैं।

साथ ही छोटे छोटे दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे बड़ी संख्या में ठेला लगाकर अपने बाल बच्चों का भरण पोषण करते हैं । इसके अलावा सड़क जाम करने में टेम्पो चालकों की भी अहम भूमिका रहती है ।

वे जहां चाहें बड़ी संख्या में अपनी टेम्पो वाहन को खड़ी कर सड़क को अतिक्रमण कर घंटों तक जाम करने में लगे रहते हैं ।

सड़क जाम से निजात पाने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झाझा के नेतृत्व में एवं सोनो थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह के साथ सोनो थाना की समस्त पुलिस के जवानों के संग शुक्रवार को फ्लेग मार्च निकालकर लोगों को जागरूक करते हुए वाहन चालकों को यह निर्देश दिया गया है कि अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा नहीं करें।

साथ ही दुकान मालिकों को यह निर्देश दिया गया है कि दुकान का जो भी सामान लोडिंग या अनलोडिंग कराना हो वे रात्री समय 10 बजे के बाद ही करें ताकि सड़कों पर आवागमन सुचारू रूप से हो सके ।

Check Also
Close