[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

झाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायलजमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 17वां स्थापना दिवससावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर, शिवज़ी को बेलपत्र अर्पण करने से तीन जन्मो के पापों का संघार होता है: चारों धाम मिश्रा‘ऑपरेशन विधि पालक’ के तहत स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारीसामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची ₹1100 की राशिराज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झाझा के खिलाड़ियों का दबदबा, जीते 7 पदकजिला विधिज्ञ संघ, जमुई में पहली बार मनाई गई वी.वी. गिरि की 132वीं जयंतीकुंडवा चैनपुर में शराब के खिलाफ कार्रवाई, 207 लीटर नेपाली शराब जब्त; एक गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 225 किलो यूरिया जब्त; 12 वर्षीय नेपाली बालक अभिरक्षा मेंबिक्रमगंज में सावन महोत्सव सह भोज का आयोजन, रालोमो प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह हुए शामिल.
जमुईदेशबिहारराज्य

भालुओं की हमले से महिला जख्मी, ग्रामीणों की मदद से बाल बाल बची महिला 

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई जिले के नक्सल प्रभावित चरका पत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में भालुओं के द्वारा किये गए आक्रमण से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है ।

छुछनरिया पंचायत अंतर्गत ग्राम गांधौनी टोला मरियम पहाड़ी गांव निवासी कैराबिन बास्के की पत्नी मोनिका टुड्डू शुक्रवार की अहले सुबह शौच के लिए गांव से सटे तालाब की ओर गई थी,

तभी अचानक भालुओं की झुंड ने उस महिला पर जोरदार हमला कर बुरी तरह ज़ख़्मी कर दिया । हमले के दौरान महिला के द्वारा किये गए चित्कार की आवाज सुन बड़ी संख्या ग्रामीण उस ओर दौर पड़े।

बड़ी संख्या में लोगों को अपनी ओर आता देख भालुओं का झुंड जंगल की ओर भाग निकला । इधर ग्रामीणों ने गंभीर रूप से जख्मी महिला को स्थानीय क्लिनिक में ले जाकर इलाज कराया ।

बुरी तरह घायल महिला मौनिका टुड्डू ने बताई कि तीन की संख्या में भालुओं की झुंड देखा गया जिसमें दो छोटे छोटे बच्चों के साथ एक बड़ा भालु शामिल था ।

ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण जंगलों में रहने वाले भालुओं सहित विभिन्न प्रजाती के बड़े बड़े जंगली जानवर प्रत्येक दिन अपनी प्यास बुझाने गांव की ओर आते हैं ओर किसी भी व्यक्ति को अकेला पाकर जानलेवा हमला कर देते हैं ।

ग्रामीणों ने वन विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस भीषण गर्मी में जंगली जानवरों को प्यास बुझाने के लिए विभाग द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई है जिस कारण जंगली जानवर अपनी प्यास बुझाने के लिए गांव की तरफ आते हैं ओर ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर चले जाते हैं ।

Check Also
Close