[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे बजाने और अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंधऊपर, ऊपर पत्ता गोभी और नीचे, नीचे इंग्लिश शराब? जमुई एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई अरवल में तीन दिवसीय सोलर मेला आयोजित, एक ही जगह मिलेगी आवेदन से लेकर सब्सिडी और बैंक ऋण तक की सुविधाजितना पुलिस की कार्रवाई: 27 लीटर अवैध शराब और चोरी की बाइक बरामद, दो पकड़े गएडॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर जदयू ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय का संकल्प दोहरायाअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में तेजस्विनी युवती सम्मेलन का आयोजनराजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ऐतिहासिक रणजी मुकाबले का आगाज, पूर्व बीसीए सचिव संजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में हुए शामिलबरनवाल वैश्य महासभा चुनाव को लेकर बटिया पहुंचे प्रत्याशी, समाज के लोगों से मांगा समर्थन“मीडिया एवं प्रशासन: विश्वास के साझेदार, विकास के सहयात्री” खुशी की बात ये है कि कुम्हैनी डैम को पर्यटन क्षेत्र में विकसित करने हेतु राज्य सरकार को भेजा गया प्रस्ताव।मोतिहारी में एसपी स्वर्ण प्रभात सख्त, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर होगी कठोर कार्रवाई
जमुईबिहारराज्य

फूड ट्रेक के उप प्रबंधक सुरेश सिंह को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मानव सेवा संघ में हुआ भोज का उपयोग 

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई [ झाझा ] शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के समीप ई रिक्शा स्टैंड के पास मानव सेवा संघ के प्रांगण में फूड ट्रैक की ओर से जरूरतमंद लोगों के बीच झाझा फुट ट्रैक में कार्यरत उप प्रबंधक सुरेश सिंह की श्राद्धजली के मौके पर फुट ट्रैक के प्रबंधक संजय सिन्हा मैनेजर पत्रकार देवेन्द्र कुमार , एवं स्टाफ के द्वारा लोगों के बीच निःशुल्क लंगर चलाया गया।

लंगर में पहुॅचने वाले रिक्शा, ठेला चालक, असहाय, दैनिक मजदूरी करने वालों लोगों को भोजन के रूप में पुड़ी , सब्जी , बुन्दिया , रसगुल्ला , दही का वितरण किया गया।

मौके पर आरपीएफ सहायक कमांडेंट ने पहुंच कर पुष्प अर्पित किया उन्होंने बताया कि बहुत दुख होता है जब कोई इंसान हमारे बीच से चला जाता है।

चाहे वह व्यक्ति कोई भी हो हम उस व्यक्ति के साथ बिताये पल और उसके प्यार को नहीं भूल सकते ऐसे में अगर आप अपनी भावनाओं को सिर्फ अपने समान के जरिए ही नहीं बल्कि शब्दों के जरिए भी जगह देना चाहते हैं ।

लेकिन जब अपने प्रिय कोई इस दुनिया को छोड़कर चले जाते हैं तो उनकी कमी जिंदगी भर रह जाती है यह एक दुख की घड़ी होती है जिसमें परिवार और खुद पर धीरज रखने की आवश्यकता होती है ।

मौके पर जाप नेता घनश्याम गुप्ता, पूर्व कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार अशोक रावत , अर्जुन साब , विनय यादव , रामविलास पासवान , भीम यादव , महेश मरांडी , सुबोध शर्मा , प्रमोद यादव , संजय यादव , प्रदीप मंडल , अविनाश मंडल ,

सदानंद रावत आदि ने असहाय लोगों को भोजन करवाते हुये उनके बीच भाईचारा का पैगाम दिया। लंगर के संचालको ने कहा कि जिस तरह से लंगर का संचालन किया जा रहा है आगे भी लोगों की सहयोग से यह चलते रहेगा ताकि असहाय लोगों की मदद हो सके।

Check Also
Close