[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

दोस्त ने ही ले ली दोस्त की जान

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गड्ढे में छुपी सत्यदेव आर्य की लाश को निकाल कर, कराया पोस्टमार्टम, वैज्ञानिक जांच करते हुए अपराधी को सलाखों के पीछे भेजा।

जमुई जिले के खैरा थाना अंतर्गत नवडीहा ग्राम में दिनांक 03.06.2024 को एक 20 वर्षीय युवक सत्यदेव आर्य पिता संजय कुमार साव की प्रियांशु साव एवं अन्य अभियुक्तों द्वारा उसी दिन देर संध्या फोन पर बुलाकर नवडीहा ग्राम के बहियार इलाके में ही हत्या कर दी गई थी। हत्या कर देने के बाद उसके मृत शरीर को एक गड्ढे में दफन कर छुपा दिया गया था।

पुलिस द्वारा इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को छुपाए जाने के स्थान को चिह्नित किया गया था और उसे अंचलाधिकारी की उपस्थिति में जमीन से निकालकर अन्त्य परीक्षण कराया गया था।

सशक्त एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के दृष्टिकोण से साक्ष्य संकलन हेतु घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी बुलाई गई थी।

अब तक के अनुसंधान में पुलिस को प्राप्त साक्ष्यों के अनुसार सत्यदेव आर्य की हत्या प्रियांशु एवं उसके अन्य साथियों द्वारा की गई थी।

इस मामलें में पुलिस द्वारा पहले ही सम्पूर्ण आपराधिक कांड का उद्भेदन करते हुए प्रियांशु साव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

पुलिस द्वारा शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार सघन छापामारी एवं तकनीकी सर्विलांस किया जा रहा था।

जमुई पुलिस द्वारा इसी कांड में अभियुक्त प्रीतम यादव उर्फ राजा यादव पिता नवीन यादव ग्राम बकिया खुशहालपुर थाना बरारी जिला कटिहार को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपने बयान में इस आपराधिक कांड में प्रत्यक्ष सहभागिता बताते हुए अपना गुनाह स्वीकार किया गया है।

साथ ही, गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर इस हत्या में शव को मिट्टी में दफ़नाने में प्रयोग किये गए खंती को पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा इस जब्त खंती को अग्रेतर जाँच हेतु एफएसएल भेजा जाएगा।

जमुई पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि विधि-व्यवस्था और लोकव्यवस्था संधारण में पुलिस को सूचना सहयोग करें।

अफवाहों से बचें और किसी भी सूचना की आधिकारिक पुष्टि के लिए हमारे सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर 24×7 सम्पर्क कर सकते हैं।

Check Also
Close