[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्षहर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनजमुई सांसद अरुण भारती द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, पुर्व एमएलसी संजय प्रसाद हुए शामिल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की डाक महामेला का उद्घाटन, दिया संदेशपताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू
जमुईदेशबिहारराज्य

डॉ विभूति बने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक (बिहार)

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई: जिले के खैरा प्रखंड के निजुआरा निवासी डा. विभूति भूषण को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के बिहार प्रदेश का सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।

जानकारी देते हुए दक्षिण बिहार प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने बताया संगठन के प्रति उनके लगाव और जुझारूपन को देखते हुए यह जिम्मेवारी दी गई है। उनके मनोनयन से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

नवनियुक्त प्रदेश सहसंयोजक विभूति भूषण ने अपने मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल,राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक डा इंद्रेश कुमार, राष्ट्रीय संरक्षक सह केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह और राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी के प्रति आभार प्रकट किया है।

उन्होंने कहा कि आगामी 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस के अवसर पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने को लेकर संगठन की ओर से कलेक्टर चलो अभियान के तहत पूरे देश में शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा। धरना के पश्चात प्रधानमंत्री के नाम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा जाएगा।

देश के सभी लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए दो संतान रखने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानन लागू होना अनिवार्य है।

दो से अधिक संतान रखने वालों लोगों को सरकार के द्वारा दी जाने वाली 73 प्रकार की सुविधा, सभी प्रकार की सरकारी सहायता और नौकरी में प्रमोशन पर रोक लगनी चाहिए।

इसके अलावा मतदान के अधिकार से भी वंचित करके कठोर से कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। जनसंख्या असंतुलन के कारण ही इस देश में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

जिस प्रकार महंगाई बढ़ी है उसका प्रमुख कारण अधिक जनसंख्या ही है। अधिक जनसंख्या न सिर्फ लोगों को बेरोजगारी की और धकेल रही है, बल्कि रोजगार नहीं मिलने से लोग अपराध की दुनियां में भी कदम रख रहे हैं।

आज आनाजो की कीमत, सब्जियों की कीमत आसमान छू रहीं है, इसका भी कारण अधिक आबादी ही है।

क्योंकि उत्पादन कम और खरीददार ज्यादा है।

इसलिए सरकार को हर हाल में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना ही चाहिए।

बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष राकेश(शंभू) कुमार चौधरी, रविरंजन तिवारी, डा राजेश कुमार,डा राकेश गुप्ता, पत्रकार बीरेंद्र कुमार, पत्रकार, सदानंद कुमार,शंकर शाह, मनोहर दास, राकी श्रवण, चंदन सिंह कुणाल सिंह, बलवंत सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल हैं।

Check Also
Close