[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पासवान चौक जाम समस्या के समाधान को लेकर एनएच-19 एप्रोच रोड निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षणआमजन के प्रत्येक परिवाद का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निपटारा सुनिश्चित हो:– जिलाधिकारीस्वास्थ्य कैंप में 222 लोगों की स्वास्थ्य, 10 श्रमिकों का बनाया गया आयुष्मान कार्डपरिवहन कार्यालय में औचक निरीक्षण, दलाल गिरफ्तार, अव्यवस्था व गंदगी पर जिला पदाधिकारी सख्तहोली पर्व को लेकर जिलाधिकारी वैशाली सख्त, अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाईवीर कुंवर सिंह महाविद्यालय संस्थापक सचिव के धर्मपत्नी की मनी 5वीं पुण्यतिथिमां गीता नर्सिंग इंस्टीट्यूट का धूमधाम से मना प्रथम वार्षिकोत्सव Sr DCM अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर ACM प्रदीप कुमार के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों पर टूटा कहरकुंडवा चैनपुर के जीवन ज्योति आदर्श विद्यालय में हुआ भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजनडुमरा हवाई फील्ड में बड़ा हादसा टला, चार चक्का वाहन की चपेट में आने से युवक घायल
जमुईबिहारराज्य

डा विभूति बने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के बिहार प्रदेश सह संयोजक

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत निजुआरा ग्राम निवासी डा० विभूति भूषण को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के द्वारा बिहार प्रदेश का सहसंयोजक नियुक्त किया गया है ।

जानकारी देते हुए दक्षिण बिहार प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने बताया कि संगठन के प्रति उनके लगाव और जुझारूपन को देखते हुए यह जिम्मेवारी दी गई है । उनके मनोनयन से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी ।

नवनियुक्त प्रदेश सहसंयोजक विभूति भूषण ने अपने मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी , राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल , राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक डा इंद्रेश कुमार , राष्ट्रीय संरक्षक सह केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह और राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी के प्रति आभार प्रकट किया है ।

उन्होंने कहा कि आगामी 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस के अवसर पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने को लेकर संगठन की ओर से कलेक्टर चलो अभियान के तहत पूरे देश में शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा ।

धरना के पश्चात प्रधानमंत्री के नाम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा । देश के सभी लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए दो संतान रखने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानन लागू होना अनिवार्य है ।

दो से अधिक संतान रखने वाले लोगों को सरकार के द्वारा दी जाने वाली 73 प्रकार की सुविधाएं एवं सभी प्रकार की सरकारी सहायता और नौकरी में प्रमोशन पर रोक लगनी चाहिए ।

इसके अलावा मतदान के अधिकार से भी वंचित करके कठोर से कठोर कार्रवाई करनी चाहिए । जनसंख्या असंतुलन के कारण ही इस देश में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।

बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष राकेश उर्फ शंभू , कुमार चौधरी , रविरंजन तिवारी , डा० राजेश कुमार , डा० राकेश गुप्ता , शंकर शाह , मनोहर दास , राकी श्रवण , चंदन सिंह , कुणाल सिंह , बलवंत सिंह के अलावा ऑल इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन संघ के सभी सदस्यों सहित दर्जनों लोग शामिल हैं ।

Check Also
Close