[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्षहर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनजमुई सांसद अरुण भारती द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, पुर्व एमएलसी संजय प्रसाद हुए शामिल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की डाक महामेला का उद्घाटन, दिया संदेशपताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू
जमुईबिहारराज्य

ऑपरेशन मुस्कान के तहत जमुई एस पी ने लौटाई कई लोगों की मुस्कान, बिहार पुलिस की अनूठी पहल व उपलब्धि

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई पुलिस निरंतर पुलिस अधीक्षक डॉ• शौर्य सुमन के नेतृत्व में आमलोगों के सरोकार के विषयों यथा विधि-व्यवस्था, अपराध निवारण एवं रोकथाम, अपराध का त्वरित उद्भेदन, इत्यादि में जनसंवेदी पुलिसिंग का कार्य कर रही है।

इसी क्रम में, जमुई पुलिस अधीक्षक द्वारा अनूठी पहल करते हुए उनके निर्देशानुसार जिला आसूचना इकाई द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत कुल 35 आम लोगों के खोये हुए मोबाइल को ढूंढकर उसे सही सलामत उनलोगों को वापस किया गया है।

जमुई पुलिस के इस अनूठे कदम से पीड़ित लोगों को अविलंब उनके खोये मोबाइल मिले हैं एवं त्वरित न्याय और राहत की अनुभूति मिली है। जमुई पुलिस द्वारा जनता को वापस किये जाने वाले कुल 35 मोबाइल की कीमत लगभग रुपये 06 लाख से ज्यादा है।

सभी 35 लोग समाज के बेहद आम व्यक्ति हैं तथा छोटे-मोटे रोजमर्रा के कामकाजी लोग हैं जिनके लिए मोबाइल फ़ोन उनके जीविकोपार्जन में सहायक तो था ही, इसका खो जाना आर्थिक रूप से उनके लिए दुष्कर और पीड़ादायक था।

सभी व्यक्तियों द्वारा अपने खोये मोबाइल को वापस दिलाने के लिए जमुई पुलिस को सहस्र धन्यवाद दिया गया है।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत जमुई पुलिस की आमलोगों को तत्क्षण न्याय, राहत एवं मानवीय मदद का यह सिलसिला निरंतर जारी रखा जाएगा।

जमुई पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि विधि-व्यवस्था और लोकव्यवस्था संधारण में पुलिस को सूचना सहयोग करें।

अफवाहों से बचें और किसी भी सूचना की आधिकारिक पुष्टि के लिए हमारे सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर 24×7 सम्पर्क कर सकते हैं।

Check Also
Close