[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपीलसूखा नशा के विरुद्ध कार्रवाई, 86 ग्राम गांजा बरामद…बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवारों की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंराज्यसभा चुनाव NDA ने किया जीत का दावा, कांग्रेस विधायक ‘मिसिंग’, तेजस्वी का एकजुटता…250 वे रविवासरीय साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार ने की बड़ी कार्रवाई एएनएम के साथ डांस करना डॉक्टर को पड़ गया महंगाबिहार में नया कनेक्शन बंद, ट्रांसफर रुका, सालाना सिर्फ 12 सिलेंडर की लिमिट…..अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, ए एस कॉलेज विक्रमगंज में हुआ सम्मान समारोहडीएम रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजना की हुई समीक्षा बैठक 
जमुईबिहारराज्य

नौ दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

आग बरसती धुप और भीषण गर्मी से निजात पाने तथा बारिश के लिए भगवान इंद्र का सिंहासन डोलाने के लिए सोनो प्रखंड के ढोंढरी पंचायत अंतर्गत तेंतरिया गांव के समस्त ग्रामीणों के सहयोग से तेंतरिया गांव स्थित माता भगवती मंदिर के प्रांगण में नौ दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ कलश शोभा यात्रा के साथ किया गया है ।

सोनो प्रखंड के प्रसिद्ध डुमरी गांव निवासी विद्वान पंडित सह कथा वाचक श्री कुंदन पांडेय के द्वारा इस महायज्ञ का शुभारंभ विधि पूर्वक हवन पूजन ओर मंत्रोच्चारण के साथ किया गया है ।

तैरह जुन को प्रारंभ हुई इस महायज्ञ का समापन आगामी 21 जुन को होगा । यज्ञ समापन के पश्चात 24 घंटे तक रामधुनी अष्टजाम हरि कीर्तन का आयोजन किया गया है ।

इस यज्ञ में यजमान के रूप में मंदिर के पुजारी सह तेंतरिया गांव निवासी श्री देवी मंडल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सोनिया देवी शामिल हैं ।

यज्ञ को सफल बनाने के लिए मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार , सचिव विष्णुदेव मंडल , कोषाध्यक्ष वरुण कुमार के अलावा सदस्यों में राजेंद्र यादव , बिरेंद्र मंडल , सुगदेव मंडल , शिवनाथ मंडल , भास्कर कुमार , शंकर मंडल , बसंत मंडल , सहित समस्त ग्रामीण शामिल हैं ।

ज्ञात हो कि विद्वान पंडित श्री कुंदन पांडेय के द्वारा उच्चारित प्रवचन को सुनने बड़ी संख्या में आए श्रद्धालु झुम उठे ।

Check Also
Close