[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

चंदौली कोतवाली थाना चकिया के राजनाथ व दूधनाथ का बेचा हुआ जमीन का हुआ पर्दाफाश जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासाचंदौली चकिया इतिहास के पन्नों में दर्ज यह नाम इन्होंने अपने गीतों और शायरी से दी चुनौतीअपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय, अरवल का निरीक्षणचंदौली के इस लड़के ने हिलाया पूरा भारत जानकार हो जाएंगे हैराननौगढ़ में पंचायत के सामने खुलेगी PM आवास की लिस्ट, एक गलती से कट सकता है नाम, मचा हड़कंपडॉक्टर भीम सिंह ने किया चंद्रवंशी चौपाल चबूतरा का उद्घाटन, समाज को मिली नई सौगातग्राम पंचायत उसरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लगाए गए पौधेदावथ थाना पुलिस ने शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सीएनजी ऑटो और बाइक जब्तलोकतंत्र के चौथे स्तंभ की अनकही दास्तान : दशम किस्तआर.सी. सेंट्रल स्कूल, एजी कॉलोनी पटना के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न।
जमुईदेशबिहारराज्य

बकरीद पर्व को सफल बनाने सोनो थाना में शांति समिति की बैठक

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

आपसी भाईचारा और सौहार्द पूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व को संपन्न कराने के लिए रविवार को सोनो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई ।

सोनो थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में जन प्रतिनिधियों , गणमान्य लोगों तथा बड़ी संख्या में हिंदू ओर मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद हुए । इस बैठक में बकरीद पर्व को शांति ओर सोहार्द पुर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई ।

बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों ओर आम जनों से अपने अपने ईदगाहों ओर मस्जिदों में होने वाले नमाज की जानकारी लेने के बाद कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार बिना किसी भेदभाव के आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व को मनाएं ।

थाना अध्यक्ष ने आगे कहा कि बकरीद पर्व के दीन पुलिस प्रशासन के टीम की गस्ती दल पैट्रोलिंग करते रहेंगे ।

असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर के साथ साथ कड़ी निगरानी रखने के लिए पुलिस प्रशासन की टीम सादे लिबास में गस्त करते रहेंगे ।

अगर कहीं भी असामाजिक तत्व के लोगों द्वारा खलल डालकर सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो उसे किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा । साथ ही ऐसे लोगों को चिन्हित कर विधि संबत कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी ।

मौके पर उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने कहा कि सोनो प्रखंड क्षेत्रों में आज तक कहीं भी किसी प्रकार की अशांति , तनाव या टकराव जेसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है । कहीं भी माहौल को बिगाड़ने की कोशिश होने पर अविलंब पुलिस को सुचित करने की अपील की गई है ।

Check Also
Close