[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पचपकड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब सेवन व पुराने मामलों में 10 अभियुक्त गिरफ्तारचकिया एबीएसए खंड शिक्षा अधिकारी कि लापरवाही हदनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलसिसहनी के समधी से झगड़े के बाद महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहरामगुरहनवा सड़क हादसे में घायल इंद्रजीत साह की इलाज के दौरान मौत, आरोपी चालक गिरफ्तारशिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरणआंदोलन की पाठशाला बनते शिक्षण संस्थान! क्या भारत में शैक्षिक लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है?झाझा के रविकिशन ने लखीसराय में उड़ाया गर्दा, उम्र महज 11 साल लेकिन क्रिकेट खेलता है बबाल।जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनन्जय पासवान ने किया विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के बीच जाकर….
बिहारराज्यरोहतास

अभिनंदन समारोह में इंडिया गठबंधन के कार्यकताओं ने काराकाट के सांसद को अंग वस्त्र देखकर किया स्वागत

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा (रोहतास) नगर परिषद अंतर्गत हनुमान मंदिर के धर्मशाला में स्टेशन के पास बुधवार को काराकाट नवनिर्वाचित सांसद राजाराम सिंह का स्वागत इंडिया गठबंधन के कार्यकताओं ने अंग वस्त्र एवं फूल माला देकर सम्मानित किया।

इस दौरान कार्यकताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशियां मनाई। नवनिर्वाचित सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि हम विकास के साथ- साथ सामाजिक आर्थिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र काराकाट लोक सभा क्षेत्र
के विकास के प्रति सदैव तत्पर रहने के साथ स्वास्थ्य शिक्षा सिंचाई और सड़क के क्षेत्र में समुचित विकास करने का भरोसा दिलाया।

इसके साथ ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने की बात कही। जाते-जाते नवनिर्वाचित सांसद ने कार्यकताओं को धन्यवाद करते हुए अपने गंतव्य की ओर चल पड़े।

मौके पर काराकाट के विधायक अरुण सिंह, नोखा विधायक अनीता देवी, कंदवा पैक्स अध्यक्ष अरविंद कुमार उर्फ शेरू, राम प्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह, अयोध्या यादव,विधासागर सिंह यादव, श्यामलाल सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, रामनाथ सिंह, कामख्या सिंह यादव, अख्तर ज़माल, नवीन कुमार,सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also
Close