[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदीसीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजननितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाईटाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएंचौकीदार द्वारा महिला के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट पर पीड़ित से मिलने पहुंचे पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसादसेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजितगर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पढ़ाई के नाम पर देह व्यापार के लिए रखा जाता हैं लड़की….सरस्वती पूजा को लेकर बैरगनिया थाना में शांति समिति कि बैठक हुई संपन्नमेरा युवा भारत अरवल के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
जमुईबिहारराज्य

हीटवेव से बेहोश व्यक्ति का निजि क्लिनिक में उपचार के बाद रैफर

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 सोनो प्रखंड में हीटवेव का कहर लगातार जारी है । गुरुवार को सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत राज दहियारी के खेरा लेवाड़ गांव निवासी जंगली राना अपनी पुत्री के साथ खरीदारी करने बटिया बाजार गया था।

जहां पर खरीदारी करने के पश्चात वापस अपने घर लोट रहा था , लोटने के क्रम में बाबा झुमराज मोड़ बटिया पहुंचते ही उसे गस्त लग गई और नीचे जमीन पर गिर पड़ा ।

स्थानीय लोगों ने उसे पानी का छिंटा मारकर होस में लाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन जब कुछ समय तक उसे होस नहीं आया तो उसे अविलंब उठाकर बटिया बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले जाया गया।

जहां पर उसकी हालात को नाजुक देखते हुए उसे रैफर कर दिया गया है । समाचार संप्रेषण तक उसकी हालत नाजुक बताई गई है ।

ज्ञात हो कि पिछले दो दिनों पूर्व ही महेश्वरी गांव स्थित कैम्प में ड्युटी पर तैनात एक सैफ जवान की मौत हीटवेव से हो गई थी।

वहीं पिछले चार दिनों पूर्व आदर्श ग्राम पंचायत राज दहियारी के अम्माटिल्हा गांव में मवेशी चरा रहे पिपरा गांव निवासी एक व्यक्ति की मौत लु की चपेट में आने से हो गई थी ।

Check Also
Close