[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पासवान चौक जाम समस्या के समाधान को लेकर एनएच-19 एप्रोच रोड निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षणआमजन के प्रत्येक परिवाद का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निपटारा सुनिश्चित हो:– जिलाधिकारीस्वास्थ्य कैंप में 222 लोगों की स्वास्थ्य, 10 श्रमिकों का बनाया गया आयुष्मान कार्डपरिवहन कार्यालय में औचक निरीक्षण, दलाल गिरफ्तार, अव्यवस्था व गंदगी पर जिला पदाधिकारी सख्तहोली पर्व को लेकर जिलाधिकारी वैशाली सख्त, अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाईवीर कुंवर सिंह महाविद्यालय संस्थापक सचिव के धर्मपत्नी की मनी 5वीं पुण्यतिथिमां गीता नर्सिंग इंस्टीट्यूट का धूमधाम से मना प्रथम वार्षिकोत्सव Sr DCM अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर ACM प्रदीप कुमार के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों पर टूटा कहरकुंडवा चैनपुर के जीवन ज्योति आदर्श विद्यालय में हुआ भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजनडुमरा हवाई फील्ड में बड़ा हादसा टला, चार चक्का वाहन की चपेट में आने से युवक घायल
जमुईबिहारराज्य

क्षतिग्रस्त परमनियां डेम कैनाल को सांसद ने लिया संज्ञान 

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

सोनो प्रखंड के बेलम्बा पंचायत अंतर्गत तकरीबन चार पंचायत में बसने वाले किसानों के खेतों में सिंचाई से वंचित रखने वाले छतिग्रस्त परमनियां डेम कैनाल की पुनः निर्माण कार्य की जानकारी जमुई सांसद अरुण भारती को दी गई ।

जमुई समाहरणालय के संवाद कक्ष में आयोजित दिशा की बैठक में उक्त डेम की छतिग्रस्त केनाल को दुरुस्त कराने को लेकर चकाई विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक प्रत्याशी सह लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव संजय कुमार मंडल ने नव निर्वाचित सांसद अरुण भारती को दी ।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सोनो प्रखंड के सरधोडीह गांव निवासी सह लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव संजय कुमार मंडल ने बताया कि उक्त डैम केनाल निर्माण की जानकारी सांसद महोदय को देने पर उन्होंने अविलंब इसे संज्ञान में लेकर संबंधित अधिकारियों को स्थल का निरीक्षण करने एवं कार्य को अतिशीघ्र आगे बढ़ाने का टास्क दिया।

श्री मंडल ने आगे बताया कि दिशा की बैठक में हमारे द्वारा उठाए गए जनहित की मुद्दे पर सांसद अरुण भारती ने हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे लाभान्वित किसानों को पटवन के लिए अत्यधिक सुविधा होगी तथा इसी प्रकार के बुनियादी कार्यों को करने से आम जनों को फायदा होगा ।

ज्ञात हो कि संजय कुमार मंडल के द्वारा उठाए गए इस पहल पर सांसद श्री भारती ने उन्हें धन्यवाद दिया ।

बताते चलें कि अपनी खेतों में पटवन के लिए छतिग्रस्त परमनियां डेम केनाल की बाट जोह रहे सेंकड़ों किसानो ने संजय कुमार मंडल के द्वारा किए गए इस पहल के बाद किसानों में आस जगी है।

वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने सांसद अरुण भारती के साथ साथ संजय कुमार मंडल का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है ।

Check Also
Close