[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्षहर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनजमुई सांसद अरुण भारती द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, पुर्व एमएलसी संजय प्रसाद हुए शामिल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की डाक महामेला का उद्घाटन, दिया संदेशपताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू
बिहारराज्यरोहतास

प्रखंड-दिनारा अंतर्गत अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर तेरह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

 दिनारा (रोहतास) विद्युत आपूर्ति प्रशाखा दिनारा अंतर्गत बिलिंग गुणवत्ता एवं बकायेदार उपभोक्ताओं की जाँच को लेकर कनीय विद्युत अभियंता दिनारा बिकाश कुमार के नेतृत्व मे एक जाँच दल का गठन किया गया।

जाँच दल द्वारा अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी करने को लेकर पंचायत-मेदनीपुर के ग्राम-चोरपोखर इंग्लिश मे तेरह लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बताते चलें की मीटर बाईपास कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी करने को लेकर अब्दुल हामिद वारिस पर 18630, मोहर्रम मियां पर 28180, सत्यनारायण कहार पर 10503, रामनाथ कहार पर 48958, महेंद्र कहार पर 3180, राजेंद्र चौधरी पर 14216, सुशील यादव पर 23267, भगवान कहार पर 27241 रूपये दंडित राशि लगायी गयी है।

सभी उपभोक्ताओं के द्वारा मीटर बाईपास कर विद्युत ऊर्जा का उपभोग करने के कारण वास्तविक मान पठन अवरुद्ध हो रहा था।

आगे बताते चलें की बिना कोई विद्युत कनेक्शन लिए अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी करने को लेकर मिथुन चौधरी पर 19243, डब्लू कुमार पर 9184, जलील मियां पर 8224, यमुना चंद्रवंशी पर 10122, भूली मियां पर 54838 रूपये राजस्व की क्षति लगायी गयी है।

उक्त व्यक्तियों के परिसर मे मीटर भी अधिष्ठापित नहीं था तथा विद्युत विपत्र से संबंधित कागजात की मांग करने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं की गयी।

सहायक विद्युत अभियंता, बिक्रमगंज राज कुमार के द्वारा बताया गया की बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमे उपभोक्ताओं के परिसर में लगे सर्विस तार, मीटर, बिलिंग एवं बिल के ससमय भुगतान की सघन जांच की जा रही है।

जांच में मीटर की सील टूटी हुई, टेम्परिंग या बाईपास पाए जाने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराया जा रहा है साथ ही साथ बकायेदार उपभोक्ताओं का मौके पर ही बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है।

Check Also
Close