[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मनोज सिंह यादव ने पीड़ितों की सहायता की मांगबाबा झुमराज मंदिर विकास को ले कमेटी सदस्यों ने पुर्व की भॉति जारी किया मार्च महिने का हिसाबपीएनबी आरसेटी रोहतास में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का सफल समापनदुखद खबर: पत्नी की मौत से 30 वर्षीय सोहन मिस्त्री पर टूटा दुखों का पहाड़, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पंकज यादव ने पहुंचकर बंधाया ढांढसजमुई जिले की आन बान शान श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर प्रांगण में रामदास बर्णवाल की अध्यक्षता में हिसाब किताब से संबंधित हुई बैठकसिमुलतला के घने जंगल में SSB की बड़ी कार्रवाई, सुरंगनुमा ठिकाने से 3 अवैध हथियार बरामददिनारा विधायक आलोक सिंह ने CM सम्राट चौधरी से की मुलाकात, भलुनी महोत्सव का दिया निमंत्रणपटेल सेवा संघ की बैठक में लौह पुरुष की जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णयभारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 31 बोरी यूरिया के साथ नेपाली युवक गिरफ्तारढाका सहित जिले के पांच डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
बिहारराज्यरोहतास

स्मार्ट प्रीपेड मीटर सभी उपभोक्ताओं के लिए जरुरी:- राज कुमार

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज (रोहतास) विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, बिक्रमगंज के ग्रामीण क्षेत्रों मे बड़े पैमाने पर स्मार्ट मीटर लगाने का काम जारी है।

सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज राज कुमार के द्वारा बताया गया की विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बिक्रमगंज अंतर्गत प्रखंड-बिक्रमगंज मे 781, संझौली मे 964 एवं दिनारा मे 958 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।

आगे बताते चलें की बिजली चोरी रोकने के लिए बिहार में विभाग ने एक अभियान के तहत घर-घर अब स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्मार्ट मीटर लगने से विभाग समेत उपभोक्ताओं को भी काफी फायदे होंगे। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता को बिजली बिल के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।

उपभोक्ता मोबाइल की तरह रिचार्ज होने वाले इन मीटरों में जितने का रिचार्ज करेंगे उतनी ही बिजली खर्च कर पाएंगे।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगने के बाद कम से कम पांच रुपये का रिचार्ज कराना होगा।

इसे उपभोक्ता कितने दिनों में खर्च करते हैं, यह उनपर निर्भर करेगा। बता दें की उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर रिचार्ज नहीं करने पर, वे दो दिनों तक बिजली का उपभोग कर सकते हैं।

इसके बाद भी रिचार्ज नहीं करने पर तीसरे दिन केवल कार्य दिवस को सुबह के 10 बजे से दिन के 1 बजे के बीच ही बिजली स्वतः कट जाती है।

राज्य सरकार द्वारा निर्धारित छुट्टी एवं रविवार के दिन बिजली नहीं काटी जाती है तथा रात में भी कंपनी द्वारा बिजली नहीं काटी जाती है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर एवं नॉर्मल मीटर का टैरिफ एक समान है।

स्मार्ट मीटर मे छ: महीने या उससे अधिक की अवधि तक लगातार 2000 रूपये से ज्यादा बैलेंस रहने पर 7.25 प्रतिशत की ब्याज मिलेगी।

बैलेंस खत्म होने से पहले रिचार्ज करने पर 2 प्रतिशत की विशेष छूट मिलेगी। तीन से छ: महीने की अवधि तक लगातार 2000 रूपये से ज्यादा बैलेंस रहने पर 7% की ब्याज मिलेगी।

ऑनलाइन रिचार्ज करने पर 1% की अतिरिक्त छूट तथा तीन महीने तक लगातार 2000 रूपये से ज्यादा बैलेंस रहने पर 6.75% की ब्याज मिलेगी। सभी कनीय विद्युत अभियंता ने स्मार्ट मीटर के कार्यों मे उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है।

Check Also
Close