[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

झाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायलजमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 17वां स्थापना दिवससावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर, शिवज़ी को बेलपत्र अर्पण करने से तीन जन्मो के पापों का संघार होता है: चारों धाम मिश्रा‘ऑपरेशन विधि पालक’ के तहत स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारीसामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची ₹1100 की राशिराज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झाझा के खिलाड़ियों का दबदबा, जीते 7 पदकजिला विधिज्ञ संघ, जमुई में पहली बार मनाई गई वी.वी. गिरि की 132वीं जयंतीकुंडवा चैनपुर में शराब के खिलाफ कार्रवाई, 207 लीटर नेपाली शराब जब्त; एक गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 225 किलो यूरिया जब्त; 12 वर्षीय नेपाली बालक अभिरक्षा मेंबिक्रमगंज में सावन महोत्सव सह भोज का आयोजन, रालोमो प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह हुए शामिल.
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

सोनो पुलिस द्वारा 24 घंटे में शराब माफियाओं पर दुसरी कार्रवाई, बड़ी संख्या में विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

पुलिस कप्तान डॉ० शौर्य सुमन जमुई के द्वारा मिली गुप्त सुचना के आधार पर एवं उनके निर्देश पर सोनो पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में एक बाइक से तकरीबन साढ़े 25 लीटर प्रतिबंधित विदेशी शराब की जप्ती के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में दुसरी सफलता हासिल की गई हैं।

जिसमें रॉयल चैलेंज फाईनेस्ट प्रिमियम व्हिस्की 375 एम एल का 64 बोतल , बाकार्डी लैमन सेलेक्ट ओरिजनल केटर्स रम 750 एम एल का 02 बोतल शामिल हैं ।

सोनो थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कप्तान जमुई के द्वारा यह निर्देश मिला कि एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति चकाई सोनो के रास्ते विदेशी शराब लेकर जमुई की ओर आ रहा है ।

शराब तस्कर को दबोचने के लिए पुलिस अधीक्षक जमुई के निर्देश पर एक टीम का गठन कर सोनो चोक के सभी राहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

तभी अचानक चकाई की ओर से आ रही एक बाइक को जब रोका गया तो मोटर साइकिल की पिछली सीट पर बैठा व्यक्ति बाइक पर लदा पिले कलर का बोरे को जमीन पर फेंककर भागने का प्रयास किया।

जिसे सशस्त्र बलों के द्वारा पकड़ लिया गया जबकि दुसरा बाइक सवार चालक बाइक लेकर भाग निकला ।

फेंके गए उक्त बोरे की तलाशी के क्रम में सभी शराब को जप्त करते हुए मध्य निषेध एवं उत्पात अधिनियम के तहत कांड संख्या 196 / 24 दिनांक 23 जुन 2024 धारा 30 ए० मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में जमुई जेल भेज दिया गया है ।

गिरफ्तार शराब तस्कर चरका पत्थर थाना क्षेत्र के ग्राम चरका पत्थर निवासी रामनरेश यादव का 24 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार उर्फ छोटू यादव के रूप में की गई है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झाझा के नेतृत्व में गठित टीम में पुलिस निरीक्षक सह सोनो थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह , झाझा अंचल के अंचल निरीक्षक संतोष कुमार , पुलिस अवर निरीक्षक विशाल कुमार सिंह एवं चंद्रदेव महतो तथा रामवरण सिंह सहित सोनो थाना के अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।

थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने आगे बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का शराब तस्कर के खिलाफ चरका पत्थर थाना में अपराधिक इतिहास रहा है।

जिस पर दिनांक 15 , 10 , 2023 को बिहार मध्य निषेध एवं उत्पात संशोधित अधिनियम 2022 के तहत एक मामला दर्ज किया जा चुका है जिसकी धारा 272 / 273 कांड संख्या 374 / 23 भारतीय दण्ड विधान 30 ए० शामिल हैं ।

ज्ञात हो कि बिते 24 घंटे पुर्व भी सोनो पुलिस द्वारा एक बाइक पर लदा बड़ी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जमुई जेल भेज दिया गया है ।

Check Also
Close