[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अपराध नियंत्रण को लेकर अरवल एसपी डॉ. नवजोत सिमी ने की समीक्षा बैठक180 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तारउड़ीसा के जगन्नाथ पुरी मन्दिर की तर्ज पर सज रहा वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पंडाल। हर बार कुछ नया लुक लेकर आती हैं कमिटी। उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, इस बार भी जिले में होगा टॉप मां वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पण्डालदुर्गा प्रतिमाओं को खंडित करने के आरोप में युवक पकड़ा गया, पुलिस के हवालेकुण्डवा चैनपुर SIT की बड़ी कार्रवाई: कांड का मास्टरमाइंड उत्तराखंड से गिरफ्तारदुर्गा पूजा को लेकर कुण्डवा चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठकचकिया कोतवाली पुलिस प्रशासन की लापरवाही से पीड़िता का निकला दर्द बयांनदुर्गा पूजा को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठकशौचालय जाने निकली युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकीकुंडवा चैनपुर थाना में 81 कांडों से जब्त 9002.07 लीटर शराब का विनष्टीकरण
जमुईबिहारराज्य

बाल श्रम समाज के लिए कोढ़ है: डीएम जमुई

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जिला कलेक्टर श्री राकेश कुमार की अध्यक्षता में जमुई समाहरणालय के संवाद कक्ष में मंगलवार को बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर श्रम निषेध तथा विनियमन हेतु राज्य कार्य योजना 2017 के तहत समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई ।

जहां पर जिला पदाधिकारी ने नामित कार्य योजना के तहत सभी संबंधित पदाधिकारियों को बिहार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से बाल श्रमिकों एवं उनके अभिभावकों को अच्छादित करने तथा श्रम अधीक्षक को जिले में बाल श्रम उन्मूलन हेतु अधिक से अधिक धावादल चलाने का निर्देश दिया ।

डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि बाल श्रम समाज के लिए कोढ़ है । इससे जहां विकास की गति मंद होती है वहीं पहचान पर भी कालिख लग जाता है ।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जिला का भ्रमण करने और बाल श्रम पर ज्यादा से ज्यादा अंकुश लगाने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा बाल श्रम पर रोक लगाने के लिए निर्मित कानून का सहारा लिए जाने का निर्देश दिया ।

डीएम ने सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से बाल श्रमिकों के साथ उनके अभिभावकों को आच्छादित करने का निर्देश देते हुए कहा कि बाल श्रम उन्मूलन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है ।

श्रम अधीक्षक , जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विनोद कुमार सिंह समेत कई अधिकारी बैठक में मौजूद थे ।

Check Also
Close