[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्षहर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनजमुई सांसद अरुण भारती द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, पुर्व एमएलसी संजय प्रसाद हुए शामिल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की डाक महामेला का उद्घाटन, दिया संदेशपताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू
बिहारराज्यरोहतास

प्रखंड-संझौली अंतर्गत बिजली चोरी के आरोप मे दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज (रोहतास) बिजली चोरी के खिलाफ चलाये जा रहें विशेष अभियान के तहत प्रखंड-संझौली के सुसाड़ी गावों मे अवैध रूप से बिजली चोरी करने के आरोप मे दो लोगों पर जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।

बताते चलें की मीटर बाईपास कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी करने को लेकर विनोद सेठ पर 11030 रूपये दंडित राशि लगायी गयी है।

श्री सेठ के द्वारा मीटर बाईपास कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपभोग करने के कारण वास्तविक मान पठन अवरुद्ध हो रहा था तथा विभाग के राजस्व की क्षति हो रही थी।

आगे बताते चलें की बिना कोई बिजली कनेक्शन लिए विभाग के विस्तारित एलटी तार मे सर्विस तार संयोजित कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी करने को लेकर सूरज पासवान पर 46837 रूपये राजस्व की क्षति आकलित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।

सहायक विद्युत अभियंता, बिक्रमगंज राज कुमार के द्वारा बताया गया की बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जिसमे उपभोक्ताओं के परिसर में लगे सर्विस तार, मीटर, बिलिंग एवं बिल के ससमय भुगतान की सघन जांच की जा रही है।

जांच में मीटर की सील टूटी हुई, टेम्परिंग या बाईपास पाए जाने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराया जा रहा है।

कनीय विद्युत अभियंता संझौली प्रमुदित रक्त पटेल के द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं से अनुरोध करते हुए बताया गया की बिजली बिल समय रहते जमा करा दें अन्यथा विभाग के कर्मी घर-घर जाकर बकायेदारों का लाइन काट रहे हैं।

लाइन कटने के बाद बिना बकाया राशि और रिकनेक्शन चार्ज जमा किये लाइन जलाते हुए पाए जाने पर आर्थिक जुर्माने के साथ सम्बंधित थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराया जा रहा है।

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बिक्रमगंज अंतर्गत चालू माह मे कुल 48 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है जिसमे जुर्माने की राशि 11.43 लाख अधिरोपित है।

Check Also
Close