[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
जमुईबिहारराज्य

हेमंत सोरेन की रिहाई पर झामुमो नेता ओंकारनाथ बरनवाल ने कोर्ट की न्याय पर जताया भरोसा

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

पांच महीने बाद हुई रिहाई , 31 जनवरी से थे जेल में बंद , कोर्ट पर जताई भरोसा 

पिछले पांच महीने पुर्व से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद झारखंड के पुर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की रिहाई पर जमुई जिले के बटिया बाजार निवासी सह झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य ओंकारनाथ बरनवाल ने माननीय न्यायालय को धन्यवाद दिया है ।

उन्होंने कहा कि सुनियोजित तरीके से आरोप लगाकर उन्हें फंसाकर जेल भेज दिया गया था ।

झुठे और मनगढ़ंत केस में उन्हें तकरीबन पांच महीने तक जेल में रहना पड़ा है । उन्होंने आगे कहा कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को आज जेल में डाल दिया जा रहा है ।

लेकिन हाईकोर्ट ने उनका जमानत अर्जी स्वीकार कर लिया ओर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल से बाहर आ गये । श्री बरनवाल ने आगे कहा कि 31 जनवरी 2024 से वे जेल में बंद थे ।

न्यायालय के द्वारा माननीय हेमंत सोरेन की रिहाई पर कोर्ट का धन्यवाद देते हुए कहा कि झामुमो को न्यायालय पर पुर्ण भरोसा था और आज कोर्ट के द्वारा उनकी अर्जी को स्वीकार कर रिहाई का आर्डर केंद्रीय कारागार भेज दिया गया ओर वे तुरंत जेल से बाहर आ गए ।

ज्ञात हो कि जमीन घोटाला मामले में आरोपित पुर्व डिप्टी सीएम हेमंत सोरेन पिछले पांच माह से जेल में बंद थे ।

इधर पुर्व डिप्टी सीएम हेमंत सोरेन की रिहाई के बाद पार्टी के लोगों ने पटाखे फोड़कर ओर मिठाईयां बांटकर एवं एक दुसरे को गुलाल लगाकर खुशियां मना रही हैं वहीं श्री बरनवाल ने हेमंत सोरेन की रिहाई पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

Check Also
Close