[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पासवान चौक जाम समस्या के समाधान को लेकर एनएच-19 एप्रोच रोड निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षणआमजन के प्रत्येक परिवाद का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निपटारा सुनिश्चित हो:– जिलाधिकारीस्वास्थ्य कैंप में 222 लोगों की स्वास्थ्य, 10 श्रमिकों का बनाया गया आयुष्मान कार्डपरिवहन कार्यालय में औचक निरीक्षण, दलाल गिरफ्तार, अव्यवस्था व गंदगी पर जिला पदाधिकारी सख्तहोली पर्व को लेकर जिलाधिकारी वैशाली सख्त, अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाईवीर कुंवर सिंह महाविद्यालय संस्थापक सचिव के धर्मपत्नी की मनी 5वीं पुण्यतिथिमां गीता नर्सिंग इंस्टीट्यूट का धूमधाम से मना प्रथम वार्षिकोत्सव Sr DCM अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर ACM प्रदीप कुमार के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों पर टूटा कहरकुंडवा चैनपुर के जीवन ज्योति आदर्श विद्यालय में हुआ भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजनडुमरा हवाई फील्ड में बड़ा हादसा टला, चार चक्का वाहन की चपेट में आने से युवक घायल
जमुईबिहारराज्य

सड़क निर्माण के लिए पटना जाकर सांसद अरुण भारती से मिली बेजंती देवी

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 सोनो‌ प्रखंड अंतर्गत बलथर पंचायत के पुर्व पंचायत समिति सदस्या सह वार्ड नंबर दो के वर्तमान वार्ड सदस्या श्रीमती बेजंती देवी ने शनिवार को श्री कृष्णापुरी पटना जाकर जमुई लोकसभा छेत्र के नव निर्वाचित सांसद श्री अरुण भारती के आवास पर जाकर एक आवेदन सोंपते हुए सड़क निर्माण की गुहार लगाई ।

आवेदन में कहा गया है कि ग्राम बलथर पुर्वी भाग रविदास टोला वार्ड नंबर दो पर स्थित गुहिया आहार से अर्जुन रविदास के मकान तक सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गया है।

बरसात के मौसम में लोगों को आवागमन करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है । आगे लिखा गया है कि तकरीबन 20 वर्ष पूर्व इस सड़क का निर्माण किया गया था।

उसके बाद अबतक कभी मरम्मती का कार्य नहीं हुआ है जिस कारण सड़क की स्थिति काफी जर्जर ओर नाजुक बनी हुई है ।

जिस कारण आमजनों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । तकरीबन 900 फीट लंबी जर्जर इस सड़क का निर्माण कार्य अतिशीघ्र कराने की मांग की गई है ।

पुर्व पंचायत समिति सदस्य सह वर्तमान वार्ड सदस्य श्रीमती बेजंती देवी ने बताया कि आवेदन सोंपने के बाद सांसद महोदय के द्वारा हमें यह आश्वासन मिला है कि अतिशीघ्र सड़क निर्माण कार्य के लिए टीम भेजकर जांच कराई जाएगी ।

Check Also
Close