[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्षहर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनजमुई सांसद अरुण भारती द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, पुर्व एमएलसी संजय प्रसाद हुए शामिल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की डाक महामेला का उद्घाटन, दिया संदेशपताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू
जमुईदेशबिहारराज्य

सशस्त्र सीमा बल ने पंचभूर जंगल में चलाया स्वच्छता

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

16 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से मंगलवार को खैरा प्रखंड क्षेत्र के हरनी पंचायत अंतर्गत नक्सल प्रभावित पंचभूर जंगल में स्वच्छता अभियान चलाया गया ।

एस एस बी कमांडेंट मनीष कुमार के निर्देशानुसार डिप्टी कमांडेंट विनोद दास के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया ।

डिप्टी कमांडेंट विनोद दास ने कहा कि पूर्व में यह क्षेत्र नक्सलियों की आतंक के कारण सरकार द्वारा जारी विकास की सभी व्यवस्थाएं लोगों की पहुंच से दूर था । लेकिन पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों के संयुक्त प्रयास से यहां शांति कायम हुई है ।

आसपास तथा दूर दराज के लोग निर्भीक होकर इस झरना के समीप आनंद लेने , स्नान करने और सुकून का क्षण बिताने के लिए आते हैं ।

श्री दास ने आगे कहा कि यहां आने वाले लोगों द्वारा झरना और आसपास के क्षेत्र में भोजन अथवा नाश्ता करने के बाद सभी कूड़ा कचरा इधर-उधर फेंक दिया जाता है । जिससे पानी के साथ-साथ जंगल भी प्रदूषित हो रहा है ।

लिहाजा एस एस बी के द्वारा स्थानीय बच्चों और ग्रामीणों के साथ मिलकर पूरे वन क्षेत्र में साफ सफाई किया गया है ।

इसके अलावा कई जगहों पर कूड़ादान के साथ साथ बैनर और पोस्टर भी लगाया गया है । उन्होंने आगे कहा कि सभी लोग जंगल को साफ सुथरा रखें , इसे दूषित ना करें ।

यह जंगल और पेड़ पौधे हमारी धरोहर है । इसकी रक्षा करना समस्त मानव जाति का कर्तव्य है । इस मौके पर सहायक कमांडेंट कैप्टन सालुके , नीरज कुमार , निरीक्षक रमेश कुमार गुर्जर सहठं दर्जनों लोग मौजूद थे।

Check Also
Close