[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दुर्गापूजा के समापन और कार्तिक मास के शुभारंभ पर बाबा झुमराज धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबपूर्व मंत्री स्व० मुंद्रिका सिंह यादव जी की मनाई गई पुण्यतिथि :–राजद झाझा की श्री कृष्ण गौशाला में 17 नवंबर को होगी गोपाष्टमी पूजा, नए भवन का होगा भव्य उद्घाटनघोड़ासहन में आपसी विवाद के बाद दो युवकों को चाकू मारा, मोतिहारी रेफरअरवल: कुआं खार में डूब कर अधेड़ व्यक्ति की मौत शव बरामददुष्कर्म कांड का मुख्य फरार आरोपी थाना परिसर में किया आत्मसमर्पणकुंडवा चैनपुर पुलिस की अनूठी पहल, 70 बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयासअशोक धम्म विजयदशमी पर समस्तीपुर में भव्य समारोह: बिहार अंडर-19 कप्तान पुष्पम राज सहित राज्य चैंपियन सम्मानितअरवल पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिहसनपुर मेला से दो संदिग्ध व्यक्ति अभिरक्षा में लिए गए
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

प्रदेश कमाने गया एक मजदूर की छत से गिरकर मौत

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

सोनो प्रखंड के दहियारी पंचायत अंतर्गत गिदधाडीह गांव निवासी स्व: यमुना पासवान का 30 वर्षीय पुत्र नंदकिशोर पासवान अपने बाल बच्चों का भरण पोषण करने को लेकर मजदूरी करने झारखंड प्रदेश के धनबाद गया हुआ था ।

जहां पर वे प्रत्येक दिन की भांति पिछले तीन दिनों पूर्व मजदूरी कर वापस लोटा ओर रात्री भोजनोपरान्त गर्मी की वजह से एक दो मंजिला छत पर सो रहा था।

तभी अचानक निंद्रावस्था में तकरीबन 25 फीट नीचे जमीन पर गिर गया ओर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

गंभीर रूप से घायल मजदुर को स्थानीय लोगों के द्वारा धनबाद के ही सरकारी अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सुचित कर दिया ।

सुचना पाकर परिजन तुरंत धनबाद के लिए रवाना हो गए । जहां पर परिजनों ने अपने पुत्र को गंभीर स्थिति में देखकर उसकी बेहतर इलाज के लिए देवघर लेकर चले गए ।

देवघर में दो दिनों तक इलाज कराने के बाद उसे रांची ले गया जहां पर उसकी मौत हो गई । बुधवार की अहले सुबह उक्त मजदूर की शव को एंबुलेंस द्वारा अपने गांव गिदधाडीह लाया गया ।

इधर शव के पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है । ज्ञात हो कि पिछले तीन दिनों पूर्व जामुन तोड़ने गये इसी गांव के 25 वर्षीय युवक गुड्डू पासवान की मौत पेड़ से गिरने से हो गई है ।

Check Also
Close