[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बिहार प्रदेश सचिव जेडीयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के नेता संजय चंद्रवंशी उर्फ भोला जी के जन्मदिन पर बाधाओं के लगा होड़..मोतिहारी के गांधी ऑडिटोरियम के कैंपस में शुरू हुआ 18 अप्रैल तक के लिए रक्षा उपकरणों का मॉडल प्रदर्शनीफिर एक बेटी को रेप कर मार दिया गया: रामबली सिंह यादव, पूर्व विधायक घोसीअरवल सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा का कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु व्यापक तैयारीभारत रत्न डॉ॰ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजनजन सुराज के अरवल कर्पूरी मंच प्रभारी बने वीरेंद्र चंद्रवंशीगिद्धौर के अपराजिता आवासीय विद्यालय के युवा स्मार्ट निर्देशक आशीष सिन्हा एवं स्कूल टीम के साथ बच्चों ने मनाई अंबेडकर जयंतीइस लेखपाल पर तत्काल कार्रवाई करें डीएम, एसडीएम और तहसीलदार साहबतत्कालीन बलुआ इंस्पेक्टर अतुल कुमार निर्दोषों को फंसाया, जेल भेजा और घोषित कराया 50 हजार का इनामबिहार के राजनीति मे भाजपा के लिए आज का ऐतिहासिक दिन:- विकास
जमुईदेशबिहारराज्य

डीएम जमुई राकेश कुमार की अध्यक्षता में जल जमाव एवं उस पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर हुई समीक्षात्मक बैठक

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

     जिलाधिकारी जमुई के द्वारा जल जमाव की निकासी एवं उस पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद जमुई, सहायक अभियंता, पथ प्रमंडल, जमुई तथा सहायक अभियंता, भवन प्रमंडल, जमुई का एक दल गठित कर नगर परिषद जमुई क्षेत्र अंतर्गत जल जमाव की स्थिति का मुआयना करने के उपरांत जल जमाव की निकासी करते हुए फागिंग, ब्लीचिंग पाउडर तथा चुना आदि का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया l

ताकि जल जमाव से होने वाली माहमारी आदि से आम नागरिकों को बचाया जा सके l

          नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 5 में जल जमाव के सम्बन्ध में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, जमुई को निर्देशित करते हुए कहा कि जल जमाव की निकासी अभिलंब करना सुनिश्चित करें l

इसके साथ ही नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत अवस्थित अस्पताल, बस स्टैंड, महाविद्यालय तथा मुख़्य सड़कों पर से जल जमाव की स्थिति से जल की निकासी करते हुए फ़ौगिंग, ब्लीचिंग पाउडर तथा चुना आदि का छिड़काव किया जाए l

        नगर परिषद क्षेत्र में जल जमाव की निकासी एवं उस पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर एक QRT का गठन करने का निर्देश दिया l

जिसमें नगर परिषद जमुई के सहायक लोक स्वछता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, नगर सफाई निरीक्षक तथा जमादार व सफाई कर्मी सम्मिलित रहेंगे l

उन्होंने अधीनस्थ एवं अन्य पदाधिकारी को QRT के साथ समन्वय स्थापित कर स्थल निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया l

जल जमाव से निजात पाने में आने वाली बाधाओं /समस्याओं आदि का निराकरण के लिए अनुमंडल पदाधिकारी जमुई के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया l साथ ही जल जमाव की निकासी के लिए सभी प्रकार के उपकरणों को दुरुस्त रखा जाए l

     बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल,जमुई कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, जमुई कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, जमुई एवं सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे l

Check Also
Close