[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

झाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायलजमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 17वां स्थापना दिवससावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर, शिवज़ी को बेलपत्र अर्पण करने से तीन जन्मो के पापों का संघार होता है: चारों धाम मिश्रा‘ऑपरेशन विधि पालक’ के तहत स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारीसामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची ₹1100 की राशिराज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झाझा के खिलाड़ियों का दबदबा, जीते 7 पदकजिला विधिज्ञ संघ, जमुई में पहली बार मनाई गई वी.वी. गिरि की 132वीं जयंतीकुंडवा चैनपुर में शराब के खिलाफ कार्रवाई, 207 लीटर नेपाली शराब जब्त; एक गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 225 किलो यूरिया जब्त; 12 वर्षीय नेपाली बालक अभिरक्षा मेंबिक्रमगंज में सावन महोत्सव सह भोज का आयोजन, रालोमो प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह हुए शामिल.
जमुईबिहारराज्य

प्रसिद्ध माता भगवती मंदिर में वार्षिक पुजा को ले कलश स्थापित व हरे राम संकृर्तन का शुभारंभ

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोनो प्रखंड के आदर्श ग्राम दहियारी में सेंकड़ों वर्ष पुरानी ओर प्रसिद्ध माता भगवती मंदिर के प्रांगण में वार्षिक पुजा को लेकर कलश स्थापना के साथ हरे राम संकीर्तन का शुभारंभ हो गई है ।

मंदिर के विद्वान पुजारी श्री नवीन कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष आषाढ़ मास के मंगलवार को वार्षिक पुजा हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाता है।

इस पुजा को लेकर शनिवार को कलश स्थापना के साथ हरे राम संकृर्तन का शुभारंभ कर दिया गया है जो लगातार चार दिनों तक जारी रहेगा ।

मंदिर समिति के एक सदस्य ने बताया कि सेंकड़ों वर्ष पुरानी ओर प्रसिद्ध माता भगवती की इस मंदिर में दहियारी पंचायत स्थित खेरा लेवाड़ , अम्मा टिलहा , महतोडीह , दहियारी , रजक टोला , ठाकुर टोला आदि गांव के लोगों द्वारा मांगी गई मिन्नतें पुरी होने के बाद ध्वजारोहण के साथ साथ सेंकड़ों बकरों की बलि चढ़ाई जाएगी ।

इस दौरान मंदिर परिसर के बाहर होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर कमेटी के सदस्यों की कड़ी निगरानी रखी जायेगी । मंदिर के पुजारी श्री नवीन पांडेय ने बताया कि माता भगवती की महिमा अपरम्पार है ।

जो भी श्रधालु सच्चे मन से माता भगवती की पुजा अर्चना कर मिन्नतें मांगती हैं माता उनकी मनोकामना अवश्य ही पुर्ण करती हैं ।

Check Also
Close