[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजारकुंडवा चैनपुर में SSB की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीली गोलियां, गांजा और दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत 20वीं वाहिनी SSB ने चलाया वंदे मातरम् एवं हर घर तिरंगा अभियानघोड़ासहन में घर के पीछे का खपड़ैल मकान तोड़कर चोरी, सोना-चांदी के जेवरात व ₹75 हजार नकद गायबखेत में धान का बिचड़ा डालने के दौरान वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातमझाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायलजमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 17वां स्थापना दिवस
जमुईबिहारराज्य

श्री कृष्णा गौशाला झाझा का हाल पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी से मिलकर सूरज ने किया बयां

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

  • झाझा थाने के लोकप्रिय थाना अध्यक्ष राजेश शरण द्वारा गौ तस्करी के लिए जा रही गायों को किया था झाझा गौशाला के हवाले।
  • अभी तक समाज सेवियों, व्यापारियों की आर्थिक मदद से चल रहीं हैं गौशाला।
  • आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया वाला हाल है गौशाला का।
  • बिना सरकारी मदद मिले गौशाला का उत्थान संभव नहीं।
  • कमिटी चाहती है कि जल्द ही कमिटी का हो विधिवत गठन?

10 महीने से चर्चा का विषय बने हुए श्रीकृष्ण गौशाला झाझा सनातन धर्मावलंबियों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है।लगभग 26 वर्षों से बंद पड़े गौशाला में प्रशासन के सहयोग से गुलजार हो उठा।

झाझावासियो एवं परदेश में रह रहे झाझा प्रेमियों व गौ प्रेमियों द्वारा लगातार आर्थिक सहयोग से गौशाला का धीमे गति से विकास हो रहा है।

परंतु अब तक श्री कृष्ण गौशाला झाझा का चुनाव नहीं होने के कारण गौशाला सरकार की नजर में और क्रियाशील है।

तथा गौशाला और अक्रियाशील रहने के कारण किसी भी प्रकार का सरकारी वित्त अब तक प्राप्त न होने की वजह से गौप्रेमियों में भूरी भूरी नाराजगी देखने को मिल रहा है।

गौ भक्त सोनू बरनवाल

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दक्षिण बिहार एसएफडी सह संयोजक सूरज बरनवाल ने पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री बिहार सरकार श्रीमति रेणु देवी से टेलीफोनिक वार्ता कर श्रीकृष्ण गौशाला झाझा की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए अविलंब कार्यवाही करते हुए चुनाव करने का आग्रह किया। मंत्री रेणु देवी ने आश्वाशन दिया कि चुनाव प्रक्रिया को जल्द ही पूर्ण किया जाएगा।

गौभक्त सोनू बरनवाल,अनिल बरनवाल,टिल्लू बंका, अनूप केशरी, श्रवण बरनवाल आदि ने एक प्रतिनिधिमंडल बनाकर मंत्री महोदया से भेंट करने की बात कही।

Check Also
Close