[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदीसीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजननितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाईटाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएंचौकीदार द्वारा महिला के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट पर पीड़ित से मिलने पहुंचे पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसादसेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजितगर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पढ़ाई के नाम पर देह व्यापार के लिए रखा जाता हैं लड़की….सरस्वती पूजा को लेकर बैरगनिया थाना में शांति समिति कि बैठक हुई संपन्नमेरा युवा भारत अरवल के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
जमुईबिहारराज्य

एस एस बी चरका पत्थर ने किया वृक्षारोपण, लगाये 500 फलदार पौधे 

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

सी समवाय 16 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल चरका पत्थर के जवानों ने शनिवार को चरका पत्थर थाना क्षेत्र के छुछुनरिया पंचायत अंतर्गत नैनी पत्थर , घोटारी एवं तारबांक आदि गांव में ग्रामीणों के साथ मिलकर तकरीबन 500 से अधिक फलदार पौधे लगा कर लोगों को यह संदेश दिया।

भारतवर्ष के सभी नागरिकों को वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक वृक्ष लगा कर पर्यावरण को संतुलन और शुद्ध बनाने में सहयोग करें ताकि जन जीवन सुरक्षित रहे ।

वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ 16 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल चरका पत्थर के कमांडेंट श्री मनीष कुमार के निर्देश पर एवं कंपनी कमांडर श्री श्यामल सरकार के नेतृत्व में किया गया ।

भारत सरकार के द्वारा आयोजित वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए एस एस बी के द्वारा यह कार्यक्रम चलाया गया है ।

मौके पर उपस्थित कम्पनी कमांडर श्री श्यामल सरकार ने कहा की हमारा मुख्य ड्यूटी अपने कार्य क्षेत्र चरका पत्थर से नक्सलियों को पूर्ण रूप से सफाया करना और फ़िर रास्ता भटक गए नागरिकों को मुख्य धारा में जोड़ कर शांति और अमन चैन बनाए रखना है ।

ज्ञात हो कि एसएसबी सेवा सुरक्षा और बंधुत्व के अपने ध्येय वाक्य को हमेशा ही चरितार्थ करती रहती है एवं इस प्रकार के अनेकों कार्यक्रम समय समय पर चलाती रहती है।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में भी सामाजिक चेतना अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर गरीबों की सेवा करती रहेगी ।

मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का अपिल करते हुए श्री श्यामल सरकार ने कहा कि पौधे लगाने से हमें शुद्ध पर्यावरण मिलती है।

साथ ही अत्यधिक मात्रा में वृष्टि होती है। वृष्टि से उपजाऊ होती है, उपजाऊ से हमें भोजन मिलता है ।

जिस कारण सभी लोग प्रत्येक वर्ष अपने अपने खेतों में अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण ओर खेती को बचायें ।

Check Also
Close