[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
जमुईदेशबिहारराज्य

जमुई जिले के सोनो स्थित करमटीया के जंगल में सोने का भंडार 

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करमटीया जंगल में वैज्ञानिकों द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में देश का सबसे बड़ा सोने की भंडार होने की बात कही गई है ।

वहीं अब बांका जिले के कटोरिया इलाके में जमीन के अंदर छिपे स्वर्ण भंडार की जांच का सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है।

बिहार प्रदेश के इन दो जिलों में देश का 44 प्रतिशत स्वर्ण भंडार होने के बाद अब बिहार को विशेष राज्य का दर्जे की कोई जरुरत ही नहीं है ।

यदि इन दोनों जिलों की भुमि के अंदर छिपी स्वर्ण भंडार की खुदाई का कार्य शुभारंभ कर दिया जाय तो बिहार सबसे बड़े राज्यों की गिनती में होगी।

साथ ही बिहार मालामाल होंगे । सोनो प्रखंड इलाके के लोग करमटीया जंगल की भुमि में छिपी सोने को निकाले जाने का इंतजार कर रहा है ।

क्योंकि अगर करमटीया के गर्भ में से अति अत्याधुनिक वैज्ञानिकी तकनीक से भंडारित सोने को निकाला जाएगा तो सिर्फ जमुई ही नहीं बल्कि बिहार सहित पुरे देश प्रदेश को फायदा होगा ।

बताते चलें कि सोनो के करमटीया जंगल में जिओलॉजीकल सर्वे ऑफ इंडिया के द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के बाद देश का सबसे बड़ा सोने की भंडार होने की बात सामने आई थी । सर्वे के अनुसार सोनो में तकरीबन 222 मिलियन टन सोने का भंडार बताया गया है ।

केंद्रीय खान मंत्री प्रहलाद जोशी के द्वारा लोकसभा में इस भंडारण की बात रखी गई थी कि बिहार के पास सोने की भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा है ।

वहीं अब जमुई के बाद बांका जिले में भी स्वर्ण भंडार को लेकर सर्वे का कार्य शुरू होने के बाद लोगों को इस बात की उम्मीद हे कि अब नई तकनीक के साथ स्वर्णों की खुदाई होगी और बिहार मालामाल होंगे । लिहाजा बिहार को विशेष राज्य के दर्जे का कोई जरुरत नहीं है ।

Check Also
Close