[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
जमुईदेशबिहारराज्य

मुहर्रम पर्व को लेकर गिद्धौर प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

जमुई गिद्धौर से रोहित कुमार की रिपोर्ट 

गिद्धौर में मुहर्रम पर्व को लेकर सोमवार को थाना क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द वातावरण बनाये रखने के लिए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो का स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों द्वारा दौरा कर फ्लैग मार्च किया गया.

इस दौरान फ्लैग मार्च में बीडीओ सुनील कुमार थानाध्यक्ष रीता कुमारी अंचल अधिकारी आरती भूषण के नेतृत्व में अवर निरीक्षक रंजीत कुमार, उमेश कुमार ,राजेश्वर साह सहित पुलिस व सैप बल के जवानों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया.

इस दौरान प्रखंड के धनिया ठीका, मौरा, अलखपुरा, कैराकादो, पतसंडा केतरु नवादा आदि का दौरा कर मुस्लिम धर्मावलंबियों से मुहर्रम पर्व के विधि व्यवस्था की जानकारी ली साथ ही सामाजिक समरसता के साथ पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की पदाधिकारियों द्वारा अपील की गयी.

वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सौहदपूर्ण वातावरण को कायम रखने में प्रसासन को सहयोग करने की अपील की.

इस मौके पर थानाध्यक्ष रीता कुमारी बीडीओ सुनील कुमार, सीओ आरती भूषण के अलावे कई पुलिस बल के जवान मौके पर मौजूद थे.

Check Also
Close