[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्षहर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनजमुई सांसद अरुण भारती द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, पुर्व एमएलसी संजय प्रसाद हुए शामिल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की डाक महामेला का उद्घाटन, दिया संदेशपताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू
बिहारराज्यरोहतास

परिवार नियोजन पाखवारा के तहत ग्राम चौपाल का सफल हुआ आयोजन

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

बराव, 16 जुलाई 2024: ग्राम बराव, पंचायत बराव, ब्लॉक नोखा, जिला रोहतास में आज परिवार नियोजन पाखवारा के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में योग्य दम्पति, ग्रामीण, आशा कार्यकर्ता, वार्ड मेंबर, सेविका, ANM तेतर् कुमारी, और पिरामल स्वास्थ्य के प्रोग्राम लीडर अर्जुन गोस्वामी ने भाग लिया।

चौपाल की शुरुआत में सभी योग्य दम्पतियों का स्वागत ANM तेतर् कुमारी के द्वारा किया गया। इसके बाद पिरामल स्वास्थ्य के प्रोग्राम लीडर अर्जुन गोस्वामी ने परिवार नियोजन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन क्या है, गर्भधारण का उचित समय क्या है, एक बच्चे से दूसरे बच्चे के बीच कितना अंतर होना चाहिए, और परिवार नियोजन के क्या-क्या लाभ हैं।

अर्जुन गोस्वामी ने उपस्थित लोगों को WPD परिवार नियोजन पाखवारा के बारे में भी जानकारी दी, जो 11 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने इस अवधि में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।

चौपाल के दौरान, उपस्थित दम्पतियों और ग्रामीणों ने परिवार नियोजन के महत्व को समझा और इससे संबंधित अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।

इस तरह के आयोजन से ग्रामीणों में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और वे इसका लाभ उठा रहे हैं।

Check Also
Close