[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
जमुईबिहारराज्य

मस्जिद से ताजिया खिंचकर समाज सेवी सूर्या वत्स ने कायम की हिंदू मुस्लिम एकता का मिसाल

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

समाज सेवी सूर्या वत्स ने मुस्लिम समुदाय के महत्वपूर्ण पर्व मुहर्रम के मौके पर निकलने वाली सुसज्जित ताजिया को अपने हाथों से खिंचकर हिंदू मुस्लिम एकता का परिचय देते हुए एक मिसाल कायम की है।

समाज सेवी सह जन सुराज पार्टी के नेता सूर्या वत्स ने बताया कि जन सुराज पार्टी के प्रमुख डा० प्रशांत किशोर के निर्देश पर मुस्लिम समुदाय के द्वारा मुहर्रम पर्व के मौके पर निकलने वाली ताजिया जुलूस में शामिल होकर सारथी बना ओर मस्जिद से ताजिया को खिंचते हुए खेल के मैदान तक ले गया ।

श्री वत्स ने बताया कि जन सुराज पार्टी के प्रमुख डॉ० प्रशांत किशोर ने कहा है कि जब हिंदु समुदाय के लोग मुस्लिम के मस्जिद की रक्षा में हाथ बंटाना शुभारंभ कर देगा तो समझ लेना कि असली भारत यही है ।

श्री वत्स ने आगे बताया कि मस्जिद से निकली ताजिया जुलूस में शामिल होने के उपरांत जब ताजिया को खिंचते हुए ले गया तो बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के युवकों में हमारे प्रति काफी उत्साहित की भावना देखी गई ।

साथ ही युवकों सहित बुढ़े बुजुर्ग तबके के लोगों ने कहा कि श्री वत्स के द्वारा मुहर्रम पर्व के मौके पर जुलुस में शामिल होना ओर मस्जिद से खिंचकर ताजिया को ले जाना उनके लिए सराहनीय कार्य है, साथ ही हम सभी मुस्लिम समुदाय के लोग उनके प्रति काफी उत्साहित हैं ।

Check Also
Close