[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्षहर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनजमुई सांसद अरुण भारती द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, पुर्व एमएलसी संजय प्रसाद हुए शामिल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की डाक महामेला का उद्घाटन, दिया संदेशपताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू
बिहारराज्यरोहतास

लाइब्रेरी अपने आप में एक अध्यापक है बस उससे शिक्षा लेने की जरूरत है:=पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट

दावथ (रोहतास) लाइब्रेरी अपने आप में एक अध्यापक है बस उससे शिक्षा लेने की जरूरत है।हम भी कभी छात्र थे तो उस जमाने में तैयारी के लिए स्पेशल लाइब्रेरी जाते थे।जहाँ जाने के बाद माईंड सेट हो जाता था कि हमे सिर्फ पढ़ना है और हम तैयारी कर लेते थे।उक्त बाते पूर्व मंत्री सह दिनारा विधायक जयकुमार सिंह ने दावथ में एक ई – लैब के उद्घाटन के पश्चात पत्रकारो से बातचीत में कही।

उन्होंने कहा कि अब शिक्षा में काफी तेजी से बदलाव हुआ है ज्यादातर छात्र जो उच्च श्रेणी की शिक्षा प्राप्त करने की तैयारी में है वे डिजिटल प्लेटफार्म पर तैयारी कर रहे है।इसमे वैसे छात्रों को ई – लैब काफी मददगार साबित होगा। यहां से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र जो प्रतिभावन तो है पर व्यवस्था ना मिलने के कारण तैयारी नही कर पाते थे वैसे छात्रों के लिए यह लैब संजीवनी की तरह कार्य करेगा।

वही उन्होंने सरकारी स्तर पर भी विद्यालयों में लैब बनाये जाने शिक्षा को बढ़ावा देने तथा योग्य छात्रों को कंपेटेटिव इग्जाम के लिए तैयार करने की प्रयास को बताया।वही लैब के शुभारम्भ के पश्चात लैब निदेशक अमरजीत कुशवाहा एव संतोष कुमार ने पूर्व मंत्री का स्वागत किया।

संचालक ने बताया कि दावथ में सेंट्रल लाइब्रेरी खुलने से कई तरह के स्थानीय छात्र छात्राओं को फायदा होगा जो बच्चे कंप्यूटर की शिक्षा के लिए आरा और पटना रूपये के आभाव में नहीं जा पाते थे, अब उनको आरा और पटना जैसी सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिलेगा ।

ताकि पैसे के भाव में कोई छात्र छात्राओं का भविष्य बर्बाद ना हो ,इस मौके पर रमाशंकर सिंह, दावथ पूर्व प्रखंड प्रमुख चित्रंजन पासवान,प्रखंड जदयू अध्यक्ष अशोक चौधरी,गंगा सागर कुशवाहा,मनोज सिंह गांधी,संतोष सिंह राजपूत,श्री भगवान सिंह,पप्पू कुशवाहा,मेजू सिंह,अजित कुमार वर्मा,मुकेश कुमार वर्मा सहित कई मौजूद थे।

Check Also
Close