[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

हथियार के साथ सोनो का नाजिर धराया , एसडीपीओ ने किया पीसी

 सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 झाझा पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे एक सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है । जिसके निशानदेही पर उसके घर से पिस्टल , कारतूस सहित एक बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ है । इस संदर्भ में पुलिस अनुमंडल कार्यालय झाझा में एसडीपीओ राजेश कुमार ने पीसी कर गिरफ्तारी के संदर्भ में पूरी जानकारी दी ।

एसडीपीओ ने बताया कि शुक्रवार को डायल 112 की पुलिस को सूचना दिया गया कि पुरानी बाजार में एक युवक शराब पीकर हंगामा करते हुए अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट कर रहा है । जिसके बाद झाझा पुलिस टीम द्वारा तत्क्षण सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुरानी बाजार पहुंचकर युवक के घर पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया ।

गिरफ्तार युवक की पहचान पुरानी बाजार झाझा निवासी स्व० दिवाकर झा का पुत्र प्रवीण कुमार झा के रूप में हुई है । प्रवीण के घर पर मौजूद पुरानी बाजार की रहने वाली पूजा देवी ने पुलिस को बताया कि प्रवीण झा शराब का सेवन कर गाली गलौज व मारपीट करने लगा एवं पिस्तौल अपनी अगुंली में नचाते हुए जान मारने की धमकी दे रहे थे।

महिला के द्वारा बताए गए पूरी बात पर थानाध्यक्ष संजय सिंह , पुनि संजय कुमार यादव , पुअनि निधि कुमारी , कुंज बिहारी एवं नंदन कुमार के द्वारा पूरे घर की तलाशी ली गई । तलासी के दौरान प्रवीण झा के कमरे के अंदर पलंग के बिछावन के नीचे छिपाकर रखा एक पिस्टल , एक मैगजीन एवं पांच जिंदा कारतूस एवं तकिया के नीचे छुपा कर रखा प्रतिबंधित एक बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ ।

गिरफ्तार युवक की ब्रेंथ एनालाइजर से जांच में शराब का सेवन पाया गया । गिरफ्तार युवक सोनो प्रखंड कार्यालय में नाजिर के पद पर पदस्थापित है । जिसपर झाझा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया गया है ।

Check Also
Close