Saturday 15/ 11/ 2025 

Dainik Live News24
मोतिहारी से 12 में 11 विधानसभा एनडीए प्रत्याशी की जीत, वही महागठबंधन से एक ढाका विधानसभा की जीतमतगणना को लेकर रोहतास में स्कूल रहेंगे बंदभारत में बढ़ रहा डाइबिटीज से एक मिलियन लोग प्रभावित सशस्त्र सीमा बल द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजनसशस्त्र सीमा बल द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजननेपाल की मासूम बेटी को भारत नेपाल बोर्डर रक्सौल बीरगंज से तस्कर के चंगुल से बचायामतगणना के दिन मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के सभी विद्यालय एवं कोचिंग संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों पर लगा प्रतिबंधदूसरे चरण का मतदान नोखा में शांतिपूर्ण संपन्न92 वर्षीय पूर्व मुखिया उर्मिला देवी ने किया मतदानपवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने मां आशावारी मंदिर दावथ में किया पूजा अर्चना
बिहारराज्यरोहतास

बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ सासाराम में निकला गया प्रतिरोध मार्च

रोहतास संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

सासाराम (रोहतास) बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं और कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति के खिलाफ आज महागठबंधन ने जोरदार प्रदर्शन किया।

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में विपक्ष ने प्रतिरोध मार्च निकाला, जिसमें सासाराम विधानसभा के विधायक राजेश गुप्ता ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कमजोर बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस पार्टी के रोहतास जिला के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि बिहार में हत्या, डकैती, और चोरी जैसी घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम जनता में भय का माहौल है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी जिम्मेदारियों को सही से नहीं निभा पा रहे हैं, इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

इस कार्यक्रम में आरजेडी, कांग्रेस, और अन्य विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और तत्काल कदम उठाने की मांग की।

विपक्षी नेताओं का कहना है कि अगर सरकार ने जल्द ही सुधार नहीं किए तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

Check Also
Close