[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

“ईमानदार SDPO कृति कमल के खिलाफ साजिशन दुष्प्रचार, आनंद कुमार चन्द्रवंशी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा ज्ञापन”फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर मीडिया कार्यशाला आयोजित, 43 लाख से अधिक आबादी को दवा सेवन का लक्ष्यबैरगनिया पुलिस ने 14 किलो गांजा के साथ एक तस्कर सहित उसकी बाइक भी किया जप्त अनियंत्रित बस घर में घुसा दो बच्चे की मौ#तअरवल पहुंचे बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. अमरदीप यादव का किंजर में जदयू नेताओं ने किया भव्य स्वागतसीतामढ़ी में 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम शुरू300 KG सोना लूटने वाली गैंग का मास्टरमाइंड प्रिंस मुठभेड़ में ढेर, पूर्णिया-आरा तनिष्क लूटकांड का भी था आरोपीSSB 20 वी वाहिनी जवानों द्वारा संदिग्ध पल्सर बाइक के तलाशी में निकला सीट के नीचे से दो देशी कट्टा एवं चार जिंदा कारतूस, बाइक सहित संदिग्ध रमजान मियां गिरफ्तारऐतिहासिक बिहार बजट 2026-27 : नीतीश कुमार की दूरदर्शिता, सुशासन और सामाजिक न्याय से ₹3.47 लाख करोड़ का विकास संकल्प:– जदयूपूर्व विधायक एवं जनप्रिय नेता अशोक कुमार मनोनीत हुए जदयू प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यकर्ता में हर्ष
बिहारराज्यरोहतास

हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठे शिवालय

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) सावन महीने की पहली सोमवारी पर दावथ प्रखंड के तमाम शिवालय हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठे। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी।

दावथ बाजार क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु बुढ़वा शिव मंदिर में हाथों में जल से भरा लोटा लेकर जलाभिषेक के लिए पहुंची थीं।

सभी महिलाओं ने बारी-बारी से मंदिर में भोलेनाथ को जल चढ़ाकर विधि विधान से पूजा-अर्चना की। महिला श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था।

उधर ऐतिहासिक और प्राचीन शिव मंदिर देवढ़ी धाम में भी भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए सुबह से दोपहर तक लोगों का तांता लगा रहा।

हाथों में पूजा की थाली, प्रसाद, बेलपत्र, पुष्प आदि लेकर महिलाएं पहुंची थीं। मंदिर के पुजारी बारी-बारी से सभी भक्तों को पूजा करा रहे थे।

योगिनी शिव मंदिर, सकलेशवर नाथ शिव मंदिर पंचमंदिर, सर्वेश्वर नाथ धाम बीठवां आदि में भी भक्तों ने पूरी आस्था के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान भोले बाबा के भजनों से माहौल भक्तिमय हो उठा।

आचार्य पंडित मनोरंजन तिवारी ने बताया कि श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव को बेलपत्र ,गंगाजल, दूध,धतूरा पुष्प ,मधु घी, आदि अर्पण करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

Check Also
Close